कार्लोव की हत्या के बाद बंदूकधारी ने लगाए धार्मिक नारे
कार्लोव की हत्या के बाद बंदूकधारी ने लगाए धार्मिक नारे
Share:

अंकारा : तुर्की की राजधानी अंकारा में रूस के एम्बेसेडर अंद्रे कार्लोव की हत्या हो गई। बंदूकधारी ने उन्हें मार दिया। हमलावर ने उनकी हत्या करने के बाद धार्मिक नारे भी लगाए। उन पर हमला एक समारोह में किया गया, जिस व्यक्ति ने कार्लोव को गोली मारी वह तुर्की पुलिस में काम करता था। दरअसल कार्लोव अंकारा में एक कला प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान जैसे ही वे मंच पर पहुंचे और उन्होंने माईक संभाला इस दौरान उन पर गोली चला दी गई। गोली लगने के बाद आंद्रे को चिकित्सालय ले जाया गया, मगर चिकित्सालय में उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस मामले में ट्विटर पर भी जानकारियां पोस्ट की गईं।

दरअसल रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इस मामले में संभावना जताई है कि यह आतंकी हमला हो सकता है। इस हत्या के बाद यहां का माहौल गर्म हो गया है और अब तुर्की के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों और रूस के दूतावास के पास सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है। एम्बेसडर की हत्या के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और सुरक्षा प्रमुख की आपात बैठक बुलाई है।

मृतक का दोस्त ही निकला उसका हत्यारा

पार्टी मनाने गई महिला की हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -