ब्रिटिश राज परिवार के लिए बंद नहीं होगा ताजमहल
ब्रिटिश राज परिवार के लिए बंद नहीं होगा ताजमहल
Share:

नई दिल्ली: ब्रिटिश राज परिवार इन दिनों भारत में है। दरअसल ब्रिटेन के शाही परिवार के राजकुमार विलियम और पिंसेस केट मिडलटन भारत की यात्रा पर हैं। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि ताजमहल फिलहाल बंद नहीं होगा। वे आम सैलानियों की ही तरह स्मारक का दीदार भी करेंगे। इसी दरमियान पुलिस का पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ताजमहल के मुख्य गंबद के समीप की एक मीनार का उपरी हिस्सा टूटकर गिर चुका है जिसका जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है, तो दूसरी ओर शाही परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखा जा रहा है।

शाही परिवार के कार्यक्रम में बताया गया है कि 16 अप्रैल को ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्य दोपहर करीब 1 बजे से 3.45 बजे तक ताजमहल में रहेंगे। उनकी यात्रा को लेकर  आम पर्यटकों का रास्ता और शाही परिवार का रास्ता अलग कर दिया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -