चैनल संचालक और नारायण सांई पर यौन शोषण का आरोप
चैनल संचालक और नारायण सांई पर यौन शोषण का आरोप
Share:

नोएडा : यौन दुराचरण के मामले में जेल में बंद प्रवचनकार और कथित संत आसाराम बापू के बेटे नारायण सांई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नारायण सांई पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी चैनल के संचालक के साथ मिलकर चैनल में काम करने वाली महिला का यौन शोषण किया था। इस मामले में चैनल के संचालक को भी आरोपी माना जा रहा है। दरअसल वर्ष 2013 में चैनल संचालक पर आरोप है कि उसके यहां निजी सचिव के तौर पर कार्य कर चुकी महिला को इंटरव्यु के लिए नारायण सांई के पास भेजा था।

जब महिला नारायण सांई के करोल बाग स्थित आश्रम गई तो नारायण सांई ने उसका शारीरीक शोषण किया। चैनल के मालिक और नारायण सांई ने उसे इस बारे में कुछ न कहने को लेकर धमकी दी। महिला जम्मू कश्मीर की रहने वाली बताई जा रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि चैनल संचालक ने उसके गहने और नकदी भी हड़प लिए थे। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

पुलिस द्वारा कहा गया है कि महिला चैनल से नौकरी छोड़ चुकी है। गौरतलब है कि नारायण सांई पर सूरत की रहने वाली महिला से यौन शोषण करने का आरोप भी लगाया था। इस मामले में दिसंबर 2013 मेें उन्हें पकड़ लिया गया था और अब वे सूरत जेल में बंद हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -