काला धन मामले में भारत सरकार को मिली बड़ी सफलता, स्विस बैंक ने भारतीय खातों का ब्यौरा

काला धन मामले में भारत सरकार को मिली बड़ी सफलता, स्विस बैंक ने भारतीय खातों का ब्यौरा
Share:

नई दिल्ली: विदेशी बैंकों में जमा काले धन को लेकर भारत सरकार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्विट्जरलैंड सरकार ने भारत को स्विस बैंक में भारतीय खातों से संबंधित पहली जानकारी दे दी है। भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसे स्विस बैंक से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई है। इस जानकारी के बाद भारत सरकार को अगली जानकारी 2020 में सौंपी जाएगी। स्विट्जरलैंड के टैक्स विभाग ने इस बात की पुष्टि की है।

इस वक़्त स्विट्जरलैंड में विश्व के 75 देशों के लगभग 31 लाख खाते हैं जो कि निशाने पर हैं। इनमें भारत के भी कई एकाउंट्स शामिल हैं। हालांकि, स्विट्जरलैंड से जानकारी प्राप्त होने के बाद सरकार के सूत्रों का कहना है कि जिन खातों की जानकारी मिली है, उसमें सभी खाते गैरकानूनी नहीं हैं। देश की सरकारी एजेंसियां अब इस संबंध में जांच शुरू करेंगी। खातों के बारे में जो जांच होगी उसमें खाताधारकों के नाम, उनके खाते की जानकारी जुटाई जाएगी।

आपको बता दें कि यह पहली बार है कि भारत को स्विट्जरलैंड से AEOI ढांचे के तहत ये जानकारी मिली है। इस प्रावधान के तहत बैंक एकाउंट्स की जानकारी का आदान-प्रदान किया जाता है। वो खाते जो वर्तमान में एक्टिव हैं और वो खाते भी जो 2018 के दौरान बंद कर दिए गए थे। एईओआई के द्वारा प्राप्त जानकारी बेहद गोपनीय होती है।

गोएयर ने अपने नेटवर्क विस्तार करने के लिए बनाई ये योजना

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकार्ड बढ़त, जानें आंकड़ा

फेस्टिव सीजन में चमका सोना, चांदी में दर्ज की गई गिरावट

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -