केरल में स्वाइन फ्लू से दहशत, कलेक्टर ने दिया सूअरों को मारने का आदेश

केरल में स्वाइन फ्लू से दहशत, कलेक्टर ने दिया सूअरों को मारने का आदेश
Share:

कन्नूर: केरल के कन्नूर जिले के कनिचर पंचायत में एक निजी सुअर फार्म में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के फैलने की सूचना मिली थी। इसके बाद, कन्नूर कलेक्टर ने फार्म और 10 किमी के दायरे में स्थित सभी सूअरों को मारने का आदेश जारी कर दिया है।  जिला पशु चिकित्सा अधिकारियों के निरीक्षण के बाद कन्नूर में एक जिंसे के फार्म में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की सूचना मिली थी। 

जिसके बाद जारी किए गए आदेश के मुताबिक, 10 किमी के दायरे में स्थित दूसरे फार्म के सूअरों को भी मारा जाएगा। प्रोटोकॉल के तहत शव का निस्तारण किया जाएगा। फार्म के आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र को रोग निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में सूअर के मांस की बिक्री और खेतों से सूअर के परिवहन पर तीन महीने की अवधि के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। पशु चिकित्सा अधिकारियों को बीमारी को और फैलने से रोकने के लिए उपाय करने को कहा गया।

कलेक्टर ने पशु चिकित्सा अधिकारियों से एक तत्काल रिपोर्ट भी मांगी है कि क्या हाल के दिनों में प्रभावित खेतों से सूअरों को अन्य खेतों में ले जाया गया था।

शख्स ने अपनी ऊँगली काट कर सरकार को भेजी, हैरान कर देने वाली है वजह

देश की पहली साइड स्विंग रिवॉल्वर 'प्रबल' हुई लांच, जानिए इसकी खासियत

दिल्ली में क्यों आई बाढ़ ? LG ने सीएम केजरीवाल को पत्र लिखकर बताए कारण, कई अहम सुझाव भी दिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -