जेएनयू परिसर में लटका मिला युवक का शव
जेएनयू परिसर में लटका मिला युवक का शव
Share:

नईदिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दरअसल इस युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, यह आत्महत्या है या फिर किसी ने हत्या के बाद शव को इस तरह से लटका दिया है। इस मामले में पुलिस जांच में लगी है मगर प्रारंभिकतौर पर इसे हत्या माना जा रहा है। हालांकि मृतक के शव को औपचारिकताओं के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्टतौर पर यह बताया जा सकेगा कि युवक ने आत्महत्या की थी या नहीं। इस घटनाक्रम को लेकर जानकारी सामने आई है कि कुछ लोगों ने इस युवक के शव को विश्वविद्यालय परिसर में लटका हुआ देखा। ऐसे में कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पेड़ से शव लटका हुआ मिला। इस शव को पुलिस ने फांसी से अलग हटाया। जांच के दौरान यह बताया गया है कि, शव करीब दो दिन पुराना है। पुलिस को शव के पास से आधार कार्ड, मोबाईल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं। दूसरी ओर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के यमुना छात्रावास की छत पर ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया। इस ड्रोन को लेकर जांच की जा रही है। ड्रोन को जब्त कर लिया गया है। इसमें कैमरे लगे हुए थे।

BJP विधायक ने कहा 'गो तस्कर यूं ही पीट-पीटकर मार डाले जाएंगे'

जेएनयू में नहीं होगी 'राम मंदिर' पर चर्चा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -