पाकिस्तान में फंसी भारतीय महिला को स्वदेश लाने के दिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने निर्देश
पाकिस्तान में फंसी भारतीय महिला को स्वदेश लाने के दिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने निर्देश
Share:

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस्लामाबाद के भारतीय उच्चायोग को निर्देश दिया कि पाकिस्तान में रहने वाली एक महिला की मदद कर उसकी स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ट्विटर पर ट्विट करते हुए लिखा कि इस महिला के भारतीय पासपोर्ट का नवीनीकरण कर इसे भारत वापस लाए जाने की व्यवस्था की जाए। दरअसल महिला ने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है।

महिला करीब 44 वर्ष की है जबकि उसका पति 60 वर्ष का है। महिला के पिता मोहम्मद अकबर ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को वीडियो संदेश भेजा जिसमें उनका कहना है कि उनकी बेटी का नाम मोहम्मदिया बेगम है। उसका निकाह पाकिस्तान में हुआ था। वहां पर ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है।

उसके पति द्वारा उसे पीटा जाता है। इस महिला का निकाह वर्ष 1996 में हुआ था। दरअसल कथिततौर पर उसके पति मोहम्मद यूनिस ने अपने आपको ओमान का नागरिक बताया था। अब यह महिला भारत आना चाहती है। गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले में कई ट्विट किए थे।

भारत पहुंचे पाक में लापता हुए दोनों मौलवी, सुषमा स्वराज से करेंगे मुलाकात

पाकिस्तान मीडिया ने लापता भारतीय खादिम को बताया रॉ एजेंट

पाक में गायब हुए दोनों मौलवी सुरक्षित, सोमवार को आएंगे भारत: सुषमा स्वराज

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -