चलो, राहुल को कोई तो निशाना साधने के लिए मिला!
चलो, राहुल को कोई तो निशाना साधने के लिए मिला!
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाहक सुरेश भैयाजी जोशी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशविरोधी नारेबाजी होने और इस पर होने वाले हंगामे को लेकर कहा है कि इन बातों को सख्ती से रोका जाना चाहिए। विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी चिंता करना चाहिए। उनका कहना था कि वे फतवों पर नहीं जीते हैं। भैया जी जोशी ने यह भी कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का सारा मामला फिलहाल न्यायिक प्रक्रिया में है। न्यायालय में जो भी होगा उसमें सत्य सामने आएगा लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षणिक परिसरों में इस तरह की बातें नहीं होना चाहिए।

यहां इस प्रकार की प्रवृत्तियों को घर नहीं करने देना चाहिए। शिक्षा स्थलों का काम है अच्छी शिक्षा प्रदान करना। देश के सामने प्रसारण हो रहा है। इससे सारे देश में एक गंभीर संदेश जाता है। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपनी विचारधारा को सभी पर लाद रहा है। उनके सामने निशाना साधने के लिए आरएसएस ही है।

उनका कहना था कि इस तरह की लड़ाई हो रही है जैसे यह सुर और असुर की लड़ाई हो। हिंदू तो जीने के लिए आया है। किसी भी तरह के फतवों या आदेशों को तो नहीं मानते हैं लेकिन आदर्शों पर आधारित जीवन हम जीते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -