दही-हांडी में उड़ाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां, दिखाए काले झंडे
दही-हांडी में उड़ाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां, दिखाए काले झंडे
Share:

मुंबई : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई में धूम मची हुई है। मुंबई में हर कहीं श्रद्धालु उमड़े हुए हैं। भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में तो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है मगर विशेष उत्साह मटकी फोड़ आयोजन को लेकर बना हुआ है। गोविंदाओं की टोली सुबह से ही मटकी फोड़ आयोजन की तैयारियों में लगी है। मगर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के अवसर पर मुंबई में होने वाले मटकी फोड़ आयोजन को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ाई गई हैं।

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने दही हांडी हेतु 20 फीट से ऊॅंचा मानव पिरामिड बनाने पर रोक लगाई है मगर इसके बाद भी कई स्थानों पर 42 फीटी की ऊॅंचाई पर दही हांडी लगा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ठाणे स्थित भागवती स्कूल में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा दही हांडी का आयोजन किया गया। ये सभी आयोजन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को ताक पर रखकर किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाले मटकी फोड़ आयोजन में कुछ न कुछ दुर्घटना जरूर हो जाती है। इस बार आयोजक मटकी फोड़ आयोजनों के दौरान बनने वाले पिरामिडों में सर्वोच्च न्यायालय का नियम तोड़ते भी नज़र आ सकते हैं। दरअसल गोविंदाओं की टोलियों में नाबालिगों की भागीदारी हो सकती है तो उनकी टी शर्ट और परिधान पर न्यायालय के आदेश के विरोध स्वरूप कुछ लिखा होगा।

मुबई में ही एक स्थान पर 20 फीट से उंचा पिरामिड तैयार किया गया। इतना ही नहीं डोंबिवली में गोविंदाओं ने न्यायालय के आदेश पर नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं दादर में काले झंडे भी दिखाए गए। दादर में तो लेटकर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई इस तरह से न्यायालय के आदेश पर अप्रसन्नता जताई गई।

नटखट बंसीवाले गोकुल के राजा, कृष्ण जन्मोत्सव की देशभर में धूम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -