ममता पर मीम बनाने वाली भाजपा नेता को मिली जमानत, लेकिन अदालत ने रखी ये शर्त
ममता पर मीम बनाने वाली भाजपा नेता को मिली जमानत, लेकिन अदालत ने रखी ये शर्त
Share:

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का विवादित मीम सोशल मीडिया पर साझा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सर्वोच्च न्यायालय से सशर्त जमानत मिल गई है। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को कहा है कि अगर प्रियंका शर्मा माफी मांगती हैं तो ही उन्हें जमानत मिलेगी। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि प्रियंका जमानत पर छूटते ही माफी मांगेंगी। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करना सही नहीं थी।

दरअसल, भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को ममता बनर्जी का मीम बनाने के आरोप में 14 दिन जुडिशियल कस्टडी में जेल में रखा गया था। कोर्ट ने कहा कि, 'उसे तुरंत जमानत पर छोड़ा जाए और बाहर आते ही वो अपने फेसबुक पोस्ट के लिए लिखित में माफी मांगेंगी। जो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वो उचित नहीं था। अगर किसी को इससे दुख पहुंचा है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए।'

सर्वोच्च न्यायालय ने वकील से कहा था कि क्या वो ममता बनर्जी से माफी मांगने के लिए तैयार है? इसके साथ ही अदालत ने कहा कि आप विपक्षी पार्टी से हैं और राज्य में मतदान भी चल रहा हैं अगर आप माफी मांगती हैं तो जमानत मिल सकती है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने प्रियंका की याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस भेजा है, जिस पर छुट्टियों के बाद सुनवाई होगी।

बेमौसम बारिश से खरीदी केंद्रों में रखा हजारों क्विटंल गेंहू भीगा

देश भर में अब तक हो चुकी है 300 लाख टन से ज्यादा गेहूं की खरीदी

इस कारण अप्रैल में बढ़ी खुदरा महंगाई दर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -