सुप्रीम कोर्ट ने दिए ब्लू व्हेल को लेकर, कार्यक्रम बनाने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने दिए ब्लू व्हेल को लेकर, कार्यक्रम बनाने के निर्देश
Share:

नईदिल्ली। लोकप्रिय आॅनलाईन गेम ब्लू व्हेल विश्वभर में लोकप्रिय हो गया है। मगर इस खेल से बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है। कई लोग इस खेल के चलते आत्महत्या करने के लिए प्रेरित हुए हैं। इस गेम के चलते कई युवा मौत के शिकार हो गए। अब सर्वोच्च न्यायालय और सरकार इसे लेकर गंभीर हो गए हैं। न्यायालय ने इस मामले में आदेश दिया है कि, दूरदर्शन इस मामले में एक कार्यक्रम तैयार करे। जिसे सभी निजी चैनलों पर भी प्रसारित किया जाए।

इस कार्यक्रम के निर्माण में केंद्र के गृह मंत्रालय,महिला विकास मंत्रालय,सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय और मानव विकास संसाधन मंत्रालय से सहयोग लेने की बात कही है। न्यायालय ने कहा कि, आखिर आप किस तरह से इस आत्मघाती खेल के चंगुल में फंसने से बच सकते हैं।

न्यायालय ने कहा कि दोस्तों, परिजन से मदद ली जा सकती है जो कि इस खेल के दुष्परिणामों से संबंधित व्यक्ति को बचा सकते हैं। इसके बजाय क्रिकेट, फुटबाॅल और अन्य मनोरंजक खेल, खेले जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सकता है। इस गेम के दुष्परिणाम से बचने के लिए पुलिस की सहायता ली जा सकती है।

ताजमहल के करीब बनी संरचनाओं को ढहाने का दिया गया आदेश

ताजमहल के करीब बनी संरचनाओं को ढहाने का दिया गया आदेश

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -