अपनी पहली फिल्म और कॉमेडी से चर्चाओं में आ गए थे सुनील वर्मा

अपनी पहली फिल्म और कॉमेडी से चर्चाओं में आ गए थे सुनील वर्मा
Share:

वर्ष 2006 में हीरो के तौर पर सुनील (Sunil) ने अपनी दूसरी मूवी की इसका नाम था Maryada Ramanna। इस मूवी को दिग्गज एक्टर एस एस राजामौली (SS Rajamouli) डायरेक्ट कर रहे थे। सुनील की इसी मूवी का हिंदी रिमेक है अजय देवगन और संजय दत्त की मूवी सन ऑफ सरदार।

कॉमेडी जॉनर के बारें में बात की जाए तो साउथ इंडिया में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। इनमें से एक बहुत फेसम नाम है तेलुगू सिनेमा के जाने माने अभिनेता और कॉमेडियन सुनील का। सुनील वर्मा आज यानी 28 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। सुनील इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए भी पहचाने जाते है। मगर यहां तक का उनका सफर इतना आसान नहीं था। जब वो बहुत कम उम्र के थे तब उनके पिता का देहांत हो गया था। उनकी मां ने कड़ी मेहनत से उन्हें पाल-पोस कर बड़ा किया।

सुनील बचपन से चिरंजीवी के फैन रहे हैं। सुनील डांस के भी बहुत शौकीन रहे हैं। सुनील की इंडस्ट्री में शुरुआत बहुत धीमी रही। उनकी मूवी Second Hand को प्रोडक्शन के दौर में ही रोक दिया गया। Premakatha और Swayamvaram से उन्हें इंडस्ट्री में अवसर मिले। Chirunavvuto और Nuvve Kavali पहली मूवी थीं जिसमें उन्होंने अभिनय किया और Nuvve Kavali उनकी मूवी ऑडियंस के मध्य रिलीज हुई। सुनील ने पहली बार अपने करियर में हीरो के तौर पर Andala Ramudu मूवी में काम कर चुके है। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट आरती अग्रवाल थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुनील 150 से अधिक मूवीज में काम कर चुके हैं। बीते वर्ष जनवरी के महीने में सुनील को लंग्स की समस्या के चलते अस्पताल में एडमिट किया गया था। खबर है कि सुनील अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा में भी दिखाई दे चुके है।

सहेली के पति से शादी करने पर अब आई हंसिका मोटवानी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

क्लासिकल डांसर कनक रेले ने दुनिया को कहा अलविदा

परिवार की खातिर नयनतारा ने बनाई एक्टिंग से दूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -