संगीत की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है सुनिधि चौहान
संगीत की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है सुनिधि चौहान
Share:

सुनिधि चौहान संगीत की दुनिया का एक जाना-पहचान नाम हैं इनका जन्म 14 अगस्त, 1983 को दिल्ली में हुआ था। उनके बचपन का नाम निधि चौहान है। सुनिधि के पिता दुष्यंत कुमार चौहान भी गायक हैं। पिता ने ही उन्हें संगीत सीखने के लिए प्रेरित किया। उनकी एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम सुनेहा चौहान है। सुनिधि ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल से की है। उसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित ग्रीनवे पब्लिक स्कूल में की। वह दसवीं तक ही पढ़ी हैं। बचपन से ही उनका ध्यान गायन की ओर था।

सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में कर दी थी। सुनिधि ने कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया। लेकिन नन्ही सुनिधि की जिंदगी तब बदली जब टीवी एंकर तब्बसुम ने उनकी गायिकी को देखा, और सुनिधि के माता-पिता को को मुंबई आने के लिए कहा। इसके बाद सुनिधि ने मुंबई आकर दूरदर्शन के सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो 'मेरी आवाज सुनों' में हिस्सा लिया। सुनिधि ने इस शो को जीतकर लता मंगेशकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था। 16 साल की उम्र में ही सुनिधि को रामगोपाल वर्मा की फिल्म मस्त में रुकी रुकी सी जिंदगी गाने को मिला। जो समय का सुपरहिट गाना साबित हुआ था। इस गाने के सुनिधि 14 नॉमिनेशन मिले थे , जिनमे से सुनिधि को 2 फिल्मफेयर अवार्ड 1 जे सिने अवार्ड और दो स्टार स्क्रीन अवार्ड मिले।  इसके साथ ही सुनिधि को नई संगीत प्रतिभा खोज के तहत आर.डी अवार्ड से भी नवाजा गया।

सुनिधि ने महज 13 साल की उम्र में 1996 में आई फिल्म ‘शस्त्र’ के लिए अपना पहला गीत ‘लड़की दीवानी देखो’ गाया था। 20 साल के फिल्मी करियर में सुनिधि ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके गाए गीत ‘धड़क-धड़क’ (बंटी और बबली), ‘भागे रे मन’ (चमेली), ‘महबूब मेरे’ (फिजा), ‘धूम मचाले’ (धूम), ‘बीड़ी जलाइले’ (ओमकारा) और ‘चोर बाजारी’ (लव आज कल), ‘शीला की जवानी’ जैसे कई गीत काफी लोकप्रिय हुए हैं। सुनिधि ने अब तक के सफर में तकरीबन 3000 से अधिक गाने गए चुकी हैं। इस दौरान सुनिधि ने टेलेविज़न के सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शोज़ को भी जज किया। जिसमे इंडियन आइडॉल 5,  इंडियन आइडॉल 6 में वह बतौर जज नज़र आई थीं। फ़िलहाल, सुनिधि अभी सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो द वॉइस ऑफ़ इंडिया में बतौर जज नज़र आतीं हैं।

सुनिधि हिंदी गानों के साथ-साथ मराठी, कन्नड़, तेलगु,तमिल,पंजाबी,बंगाली,असमी ,नेपाली ,उर्दू में भी पार्श्व गायन करती हैं। सुनिधि चौहान उनकी बेहतरीन गायिकी के लिए कई बड़े इनामों से सम्मानित की जा चुकी हैं। सुनिधि ने अपने बॉलीवुड करियर में खुद को एक निर्भीक स्टेज परफॉर्मर के रूप में भी स्थापित किया है। सुनिधि जितना अच्छा गाती हैं उतनी ही अच्छी दिखती हैं। वह फैशनिस्टा आइकॉन भी हैं उन्होंने साल 2013 में एशिया की टॉप 50 सेक्सियस्ट लेडीज में भी अपनी जगह बनाई। सुनिधि चौहान की पहली शादी मात्र 18 साल की उम्र में कोरिओग्राफर और निर्देशक बॉबी खान से की थी। हालंकि यह शादी सिर्फ एक साल तक ही टिकी। सुनिधि ने दूसरी शादी 24 अप्रैल 2012 को अपने बचपन के दोस्त और संगीत निर्देशक हितेश सोनिक से की। सुनिधि चौहान अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के बाद सोनू निगम को देती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -