IPL-9 : जानिए सन राइजर्स हैदराबाद ने युवराज सिंह को कितने में ख़रीदा...
IPL-9 : जानिए सन राइजर्स हैदराबाद ने युवराज सिंह को कितने में ख़रीदा...
Share:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नौवें सीजन के लिए आज यानि कि शनिवार को नीलामी की प्रोसेस प्रारंभ हो गई है. आईपीएल की इस नीलामी में सन राइजर्स हैदराबाद ने युवराज सिंह को 7 करोड़ में खरीदा. वहीं इंग्लैंड के केविन पीटरसन को पुणे जाएंट्स ने 3.5 करोड़ में खरीदा जबकि ड्वेन स्मिथ को 2.3 करोड़ में गुजरात लायन्स ने अपनी टीम में शामिल किया. 

खिलाड़ियों            कीमत        आईपीएल टीम

युवराज सिंह    -       7 करोड़       सन राइजर्स हैदराबाद

आशीष नेहरा    -       5.5 करोड़    सन राइजर्स हैदराबाद

ईशांत शर्मा       -       3.8 करोड़    पुणे जाएंट्स 

शेन वाटसन      -       9.5 करोड़     रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 
  
केविन पीटरसन   -     3.5 करोड़     पुणे जाएंट्स 

ड्वेन स्मिथ         -   2.3 करोड़     गुजरात लायंस


एरोन फिंच और मार्टिन गुपटिल पहले चरण में नहीं बिके

सबकी निगाहे पहली बार आईपीएल नीलामी में भाग ले रहीं दो नई फ्रेंचाइजी पुणे और गुजरात पर भी हैं. दोनों टीमों ने ड्राफ्ट के द्वारा 5-5 खिलाड़ियों को पहले ही टीम में सम्मलित  कर लिया है. दो नई फ्रेंचाइजी पुणे और गुजरात के पास बकाया राशि 27 करोड़ हैं. 

मार्की खिलाड़ियों के अलावा सात खिलाड़ियों की कीमत दो करोड़ रखी गई है जिनमें माइकल हसी, धवल कुलकर्णी, केन रिचर्डसन, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी और मिशेल मार्श हैं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -