जीवन में सकारात्मकता प्रदान करते हैं भगवान सूर्य
जीवन में सकारात्मकता प्रदान करते हैं भगवान सूर्य
Share:

सूर्य देव ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न ग्रहों में सूर्य का विशेष महत्व है। भगवान सूर्य को हिरण्यगर्भ भी कहा जाता है। भगवान श्री सूर्य को ग्रहों में प्रमुख स्थान हासिल है। भगवान सूर्य ऊर्जा का स्तोत्र है। भगवान सूर्य सकारात्मकता प्रदान करते हैं। भगवान सूर्य के प्रभाव से तेज, कीर्ती और यश की प्राप्ति होती है। भगवान सूर्य की प्रबलता से व्यक्ति की इच्छा शक्ति में वृद्धि होती है।

भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के कई उपाय हैं। इन उपायों में सबसे सरल उपाय है, भगवान श्री सूर्य नारायण को अध्र्य देने का। भगवान को नित्य ही स्नान के बाद तांबे के पात्र में जलभरकर अध्र्य देना बहुत ही उपयोगी होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में छाई निराशा का भाव दूर होता है। भगवान सूर्य को आदित्य कहते हैं।

भगवान सूर्य के आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ या मनन व्यक्ति में सकारात्मकता का निर्माण करता है। व्यक्ति हर बाधा से मुक्त होता है और युद्ध जैसी स्थितियों व जीवन के द्वंदों में वह विजय प्राप्त करता है। भगवान सूर्य को प्रसन्न करने का एक अन्य सरल उपाय है कि अपने घर या दफ्तर में श्री सूर्य यंत्र की स्थापना करें। भगवान के यंत्र की स्थापना और उसका कुमकुम से पूजन करना आपके लिए बेहद लाभदायी हो सकता है। भगवान सूर्यनारायण उष्मा, ऊर्जा के कारक हैं। भगवान का पूजन करने से बेहद अच्छे लाभ प्राप्त होते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -