दुखद! दंगल की मशहूर अदाकारा का 19 साल की उम्र में हुआ निधन, सदमे में फैंस
दुखद! दंगल की मशहूर अदाकारा का 19 साल की उम्र में हुआ निधन, सदमे में फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्म जगत की मशहूर फिल्म दंगल में बबिता कुमारी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का 19 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका फरीदाबाद के AIIMS हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। सुहानी भटनागर के निधन से सभी बहुत सदमे में हैं। दंगल फिल्म से उन्हें लोकप्रियता मिली थी तथा अपने चुलबुले अभिनय से उन्होंने सभी को खूब इंप्रेस किया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहानी भटनागर का बीते कुछ दिनों से एम्स में उपचार चल रहा था। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके उपचार के लिए वे दवाइयां भी ले रही थीं। किन्तु दवाइयों के रिएक्शन के कारण उनके पैर में पानी भर गया था। सैक्टर 15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मसान घाट में सुहानी भटनागर का अंतिम संस्कार होगा। सुहानी भटनागर 11 साल की उम्र में आमिर खान की फिल्म दंगल में बबिता फोगाट के किरदार में दिखाई दी थीं। इस किरदार में उन्हें जमकर पसंद किया था। वे फिल्म के लोकप्रिय गाने बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है में भी फीचर हुई थीं। फिल्म में बबिता फोगाट की युवावस्था का किरदार अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने निभाया था।

सुहानी भटनागर ने देश की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म में काम किया था। उन्होंने आमिर खान सहित कई बड़े सितारों संग काम किया था। मगर इसके बाद भी वे लाइमलाइट से कोसो दूर रहती थीं। वे सोशल मीडिया पर भी थीं मगर नवंबर 2021 से वे एक्टिव नहीं थीं। सुहानी भटनागर 19 वर्ष की हो चुकी थीं तथा उनकी देन एंड नाऊ फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती थीं।

शादी करने जा रहे है कार्तिक आर्यन! नई पोस्ट देख चौंके फैंस

P@RN स्टार संग काम करने को लेकर बोली एक्ट्रेस- 'मुझे नहीं पता था कि वो है इसमें...'

'ऐसी लाइफ नहीं होती है...', राघव चड्ढा संग शादी पर बोली परिणीति चोपड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -