तय समय पर ही होगा कसूरी की पुस्तक का विमोचन : कुलकर्णी
तय समय पर ही होगा कसूरी की पुस्तक का विमोचन : कुलकर्णी
Share:

मुंबई : पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की पुस्तक को लेकर हाल ही में जमकर विवाद गहरा गया। महमूद कसूरी की पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भाजपा के पूर्व नेता सुधींद्र कुलकर्णी को शिवसेना के विरोध का सामना करना पड़ा है। शिवसैनिकों ने इस तरह का आयोजन न करने को लेकर उनसे अपील की थी मगर उनके न मानने पर शिवसैनिकों ने उनके चेहरे पर कालिख पोत दी थी। इस मामले में अब सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा कि शिवसेना के नेताओं द्वारा स्याही फैंक देने के बाद भी यह कार्यक्रम होगा और अपने तय समय पर ही पुस्तक का विमोचन होगा। आज शाम को मुंबई के नेहरू सेंटर में पुस्तक का विमोचन होगा।

यह भी कहा गया है कि कसूरी की किताब नाईदर ए हाॅक नाॅर ए डव पर विवाद इसलिए भी हो रहा है क्योंकि यह भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर आधारित है। जिसके कारण शिवसैनिक अपना विरोध कर रहे हैं। इस पूरे मामले में करीब 5-7 अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मगर इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

कसूरी की पुस्तक रिलीज़ का कार्यक्रम कुलकर्णी के जिम्मे है। दूसरी ओर सुधींद्र कुलकर्णी पर स्याही फैंके जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने कहा कि उन्हें इस घटना पर बहुत दुख है। उन्होंने कहा कि वे न तो कारगिल के समय मंत्री थे और न ही 26/11 के दौरान वे मंत्री थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता मुंबई में रहे हैं। मुंबई से उन्हें बेहद लगाव है।

उन्होंने कहा कि नेता यदि चाहें तो दोनों देशों में शांति कायम की जा सकती है। वे यहां पर अमन का पैगाम ही लेकर आए हैं। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री द्वारा यह दावा भी किया गया कि दोनों ही देशों की जनता शांति कायम रखना चाहती है। स्याही फैंकने की घटना की निंदा करते हुए कसूरी द्वारा यह भी कहा गया कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है और इस तरह की हरकत ठीक नहीं है। इस मामले में यह भी कहा गया कि वे इस घटना से आहत हैं। उनका कहना था कि विरोध जताने के अन्य तरीके भी हो सकते हैं। सुधींद्र कुलकर्णी द्वारा कहा गया कि शाम 5 बजे वे अपने तय समय पर ही विमोचन कार्यक्रम होगा। । 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -