अचानक मीडिया के सामने रोने लगे SDM, जानिए क्या है पूरा मामला?
अचानक मीडिया के सामने रोने लगे SDM, जानिए क्या है पूरा मामला?
Share:

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पदस्थ SDM को जिलाधिकारी ने नोटिस थमाया है। नोटिस प्राप्त होने के पश्चात् पत्रकारों से चर्चा करते हुए SDM संजय उपाध्याय रोने लगे। SDM को नोटिस उनके वायरल वीडियो के चलते दिया गया है। इसमें संजय गोली मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि वीडियो 2 वर्ष पुराना है। उनकी बेटी के पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसक चलते झगड़ा हुआ था। तब मैंने गुस्से में आकर गोली मारने की बात कही थी। इस घटना में राजगढ़ कलेक्टर ने ब्यावरा के SDM संजय उपाध्याय को जारी किए नोटिस लिखा है, ''आपका एक वीडियो वायरल हो रहा है। क्यों न आपके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए।''

कलेक्टर का कार्रवाई संबंधित नोटिस प्राप्त होने के पश्चात् SDM अपने ऑफिस में बैठे-बैठे ही रोने लगे। जब मीडिया ने उनसे नोटिस के बारे में जानकारी मांगी, तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो दो वर्ष पुराना है। आगे उन्होंने बताया, ''वर्ष 2011 में मेरी बेटी शीतल की शादी भोपाल में साकेत नगर के रहने वाले विवेक चतुर्वेदी से हुई थी। अब दोनों का 9 वर्ष का बेटा भी है। दामाद विवेक का 3 वर्षों से केंद्रीय बैंक में असिस्टेंट मैनेजर महिला से अफेयर चल रहा है।''

आगे उन्होंने बताया, ''महिला का पति अमेरिका में रहता है। दामाद के पास से उस महिला के कुछ प्राइवेट फोटो भी हमें मिले थे। इसकी वजह से हमारा दामाद से झगड़ा हुआ था। उस समय ही गोली मारने की बात की थी। मैं तो अब अपनी बेटी का घर बचाना चाहता हूं।" 19 नवंबर 2020 को असिस्टेंट मैनेजर महिला को लेकर झगड़ा हुआ था। उस वक़्त भोपाल के शाहपुरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। तब SDM संजय उपाध्याय दामाद को समझाइश देने के लिए शाहपुरा थाने पहुंचे थे। इस के चलते SDM उपाध्याय ने बेटी शीतल की देवरानी साक्षी चतुर्वेदी एवं देवर अभिषेक चतुर्वेदी को भी समझाने का प्रयास किया था। लेकिन इसके चलते दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया था। तब संजय ने गोली मारने की बात कही थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद तत्कालीन DIG भोपाल इरशाद वली ने इसकी तहकीकात भी करवाई थी।

60 हजार का इनामी डकैत पुलिस के हत्थे चढ़ा

‘मैं गणेश-गौरी जैसे हिन्दू देवी-देवताओं को नहीं मानूँगा’, यहाँ दिलाई गई हिंदू विरोधी शपथ, कांग्रेस नेता भी रही शामिल

मुंबई पर मंडराया बड़ा खतरा, केंद्र सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -