अचानक आधी रात को महिला के घर घुस आई पुलिस, और फिर...
अचानक आधी रात को महिला के घर घुस आई पुलिस, और फिर...
Share:

भोपाल: अवधपुरी के साक्षी हॉस्पिटल के समीप समन्वय नगर में अकेली रहने वाली मां एवं उनकी बेटी खौफ में हैं। बृहस्पतिवार को उनके घर रात में अवधपुरी थाना प्रभारी सहित 6 पुलिस वाले घुस गए। उन्होंने दनदनाते हुए मकान के ग्राउंड फ्लोर से लेकर पहले माले तक घूम-घूम कर पूरे मकान की खोजबीन की। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर धमकाने का इल्जाम लगाया तथा बताया कि कमिश्नरी में पुलिस की यह स्थिति हो गई है कि घर में घुसकर धमका रही है। बाद में जब पुलिस कर्मियों को पता चला कि पूरे मकान में CCTV लगे हैं तो बगैर कोई कार्यवाही करे वहां से चलती बनी। पुलिस अफसरों का कहना है कि उनके पास शिकायत पहुंची थी, जिसकी जाँच करने के लिए पुलिस के साथ थाना प्रभारी पहुंचे थे।

प्राप्त खबर के मुताबिक, समन्वय नगर अवधपुरी में 55 वर्षीय भावना सिंह अपनी छोटी बेटी मीना सिंह के साथ रहती हैं। भावना सिंह के पति BHEL में थे। बाद में उनकी मौत हो गई। उनकी पेंशन से घर का खर्च चलता है। उनकी बेटी मीना MBA की पढ़ाई कर रही है। एक बेटी सिमरन का विवाह हो चूका है। भावना सिंह का अपने भाई बिल्डर वैभव ठाकुर से मकान को लेकर झगड़ा चल रहा है। भावना ने कहा कि मकान उनके नाम पर है। इसको लेकर केस फिलहाल अदालत में चल रहा है। इसी बीच पुलिस ने भी इस बात को माना है कि मामला अदालत में है, मगर अवधपुरी पुलिस को वैभव ठाकुर ने शिकायत की थी कि उनके कमरे में राखी चीजों को उनकी बहन ने खुदबुर्द कर दिया है। इसकी तहकीकात करने के लिए पुलिस गई थी।

वही मां-बेटी के घर में पुलिस कैसे घूमती दिखाई दे रही है, यह भावना सिंह के मकान में लगे CCTV में कैद हो गया है। एक महिला पुलिसकर्मी भी उनके साथ में है। हालांकि इस घटना में पुलिस ने जिस तरीके से सक्रियता बताई है, उस पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। बता दें कि फरवरी 2021 में भी इस मकान को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें वैभव ठाकुर पर मारपीट के इल्जाम लगे थे। वही पुलिस द्वारा अब मामले की जाँच की जा रही है। 

बैंक जॉब्स: क्या आप भी है 10वीं पास तो जल्द से जल्द करें इन पदों के लिए आवेदन

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर बोले हरीश रावत- 'PM देशवासियों को करें आश्वस्त'

नई पॉलिसी को लेकर मोदी ने दिया ये बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -