अचानक बुर्के में आईं 3 महिलाओं ने पार्लर संचालिका पर बोल दिया धावा, मची सनसनी

अचानक बुर्के में आईं 3 महिलाओं ने पार्लर संचालिका पर बोल दिया धावा, मची सनसनी
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना के शेखपुरा में सरेआम ब्यूटी पार्लर की संचालिका पर जानलेवा अटैक हो गया। सोमवार को बुर्का पहने 3 महिलाओं ने शहर के बंगाली चौक के पास स्थित संजू ब्यूटी पार्लर में दोपहर 1 बजे घुसकर संचालिका सीता देवी पर सरेआम जानलेवा हमला कर दिया। सिर, चेहरा एवं हाथों को कैंची और अन्य धारदार हथियारों से गोद डाला। इतना ही नहीं बिजली के तार से गला घोंटा। संचालिका को मरा हुआ समझकर हमलावर महिलाएं चली गईं।

हमलावरों के जाने के पश्चात् खून से लथपथ संचालिका दुकान से किसी प्रकार बाहर निकली तो आसपास के दुकानदारों को घटना की खबर हुई। आनन-फानन में उसे सदर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को बहुत पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया है। यही कारण रहा कि आसपास के दुकानदारों को भी खबर नहीं लगी।

वही विरोध करने पर हमलावर महिलाओं ने संचालिका के हाथ रस्सी से बांधे दिए। जान बचाने के लिए उसने बहुत संघर्ष किया। इसकी गवाही दुकान में कई स्थानों पर बिखरे खून दे रहे थे। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की तलाशी में जुटी है। संचालिका के होश में आने के पश्चात् बयान लिया जाएगा। एक मंगलसूत्र भी टूटकर गिरा हुआ मिला है।

हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद बंगाल पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को 'संदेशखाली' जाने से रोका, आखिर क्या छुपाना चाह रही ममता सरकार ?

पति ने 2 साल तक नहीं मनाई सुहागरात तो भड़की पत्नी, उठा लिया ये कदम

विवादों के बीच मालदीव को भारत ने दिया 771 करोड़ का बूस्ट !

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -