हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद बंगाल पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को 'संदेशखाली' जाने से रोका, आखिर क्या छुपाना चाह रही ममता सरकार ?
हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद बंगाल पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को 'संदेशखाली' जाने से रोका, आखिर क्या छुपाना चाह रही ममता सरकार ?
Share:

कोलकाता: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और CPIM की बृंदा करात को आज सुबह संदेशखाली जाने से रोके जाने के बाद पश्चिम बंगाल में टकराव बढ़ता जा रहा है। उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली द्वीप, स्थानीय महिलाओं द्वारा तृणमूल (TMC) नेताओं द्वारा यौन हिंसा के आरोपों और जबरन वसूली के कई आरोपों के बाद सुर्खियों में आ गया है। बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और उनके समर्थकों को संदेशखाली जाने के लिए नौका पर चढ़ने से पहले बंगाल पुलिस ने धमाखली में रोक दिया गया था। तृणमूल नेताओं पर लगे आरोपों से राजनीतिक तूफान उठने के बाद संदेशखाली जाने का यह उनका तीसरा प्रयास है। लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया था, जिसके बाद सुवेंदु ने हाई कोर्ट जाकर अनुमति मांगी थी। 

 

कलकत्ता हाई कोर्ट ने कल सुवेंदु अधिकारी को संदेशखली जाने की अनुमति दे दी थी। हालाँकि, आज फिर कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस और दंगा नियंत्रण बल के जवानों को धमाखली में भाजपा नेता और उनके समर्थकों को रोक दिया। इसके अतिरिक्त, स्थानीय प्रशासन ने द्वीप पर सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगाते हुए संदेशखाली में निषेधाज्ञा लागू कर दी। CPIM नेता वृंदा करात को भी संदेशखाली जाने से पहले धमाखली में रोका गया था। भाजपा और CPIM समर्थक अब धमाखली में प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि, संदेशखाली एक बड़े राजनीतिक विवाद के केंद्र में है, जब स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय तृणमूल नेता शेख शाहजहां के सहयोगियों ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

 

कई महिलाओं ने खुद मीडिया के सामने आकर यौन शोषण, जमीन हड़पने और जबरन वसूली के आरोप लगाए थे। महिलाओं का कहना है कि, TMC के गुंडे यहाँ से लड़कियों को उठा ले जाते हैं और रात भर पार्टी ऑफिस में उनका बलात्कार करते हैं। पीड़िताओं का यहाँ तक दावा था कि, वे ये सब पुलिस के सामने करते हैं और पुलिस उनकी (पीड़ितों की) बात नहीं सुनती। एक महिला ने कहा था कि, वो जब शिकायत करने जाते हैं, तो पुलिस कहती है दादा (शेख शाहजहां) के पास जाओ। अब शेख शाहजहां की ही शिकायत करने वो कैसे उसके पास जाएं ? 

 

भ्रष्टाचार के एक मामले में शेख शाहजहां के खिलाफ छापेमारी कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद से TMC नेता शाहजहाँ एक महीने से फरार हैं। बंगाल पुलिस उसे अभी तक पकड़ नहीं पाई है। राज्य पुलिस ने कहा है कि कुल 17 गिरफ्तारियां की गई हैं और स्थानीय निवासियों की शिकायतें दर्ज करने के लिए संदेशखाली में शिविर स्थापित किए गए हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर संदेशखाली में अशांति पैदा करने का आरोप लगाया है, पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि संदेशखाली में "RSS का आधार" है - जो अशांति पैदा कर रहा है।

आज जम्मू को AIIMS, IIT की सौगात देंगे पीएम मोदी, करेंगे 30500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की करेंगे शुरुआत

मराठों को शिक्षा और सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण ! शिंदे कैबिनेट ने विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी

25000 की सिक्योरिटी और इतने के ही बेल बांड पर कोर्ट ने राहुल गांधी को दी जमानत, जानिए क्या है मामला ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -