'2009 से ही मेरे लिए ऐसा शख्स..', धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए इमोशनल हुए रविंद्र जडेजा
'2009 से ही मेरे लिए ऐसा शख्स..', धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए इमोशनल हुए रविंद्र जडेजा
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ऑलराउंडर प्लेयर रविंद्र जडेजा को स्टार बनाने के पीछे महेंद्र सिंह धोनी की अहम भूमिका रही है। एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में कुछ प्लेयर्स को हमेशा सपोर्ट किया और फिर वक़्त आने पर उन खिलाड़ियों ने अपने खेल से धोनी के भरोसे को भी जायज ठहराया। इसमें एक नाम जडेजा का भी है। धोनी और जडेजा का साथ केवल टीम इंडिया में नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी बहुत लंबा रहा है। जडेजा ने धोनी की कप्तानी में ही पदार्पण किया था। 

 

अपने डेब्यू ODI मैच में जडेजा ने नाबाद 60 रन बनाए थे। IPL 2023 में रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके बाद धोनी ने उन्हें गोदी में उठा लिया था और इस दौरान धोनी की आंखें भी भरी हुई थीं। धोनी और जडेजा के बीच तनाव की कुछ खबरें मीडिया में आई थीं, मगर इन खबरों का इन दोनों के भाईचारे पर कभी कोई असर नहीं पड़ा है। एमएस धोनी 7 जुलाई यानी कि आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस खास अवसर पर रविंद्र जडेजा ने इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

जडेजा ने धोनी के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा कि, '2009 से लेकर आज तक और हमेशा ही मेरे लिए ऐसा व्यक्ति जिसके पास मैं कभी भी जा सकता हूं। माही भाई आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको जल्द येलो जर्सी में मिलता हूं। #Respect'। जडेजा की पोस्ट पर फैन्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपने नेतृत्व में 3 ICC ट्रॉफी जीती हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 में ICC वर्ल्ड कप और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है।

'वो भी क्या दिन थे..', जिगरी यार सुरेश रैना ने ख़ास अंदाज़ में किया धोनी को बर्थडे विश

ODI वर्ल्ड कप से ठीक पहले कप्तान तमीम इक़बाल ने किया सन्यास का ऐलान, बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका

PCB के नए चीफ बने जका अशरफ, पीएम शाहबाज़ से पूछ-पूछकर लेना होगा हर फैसला !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -