प्रभु श्री राम का एक भक्त ऐसा भी! शख्स ने पीठ पर ही गुदवा लिया 'राम मंदिर', वीडियो ने जीता फैंस का दिल
प्रभु श्री राम का एक भक्त ऐसा भी! शख्स ने पीठ पर ही गुदवा लिया 'राम मंदिर', वीडियो ने जीता फैंस का दिल
Share:

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देश-विदेश के लोगों में बहुत उत्साह देखा गया। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते हजारों व्यक्तियों की भीड़ अयोध्या पहुंची थी। क्या आम और क्या विशेष हर कोई रामलला की भक्ति में सराबोर दिखाई दिया। लेकिन जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच सके उन्होंने रामलला को इस कदर अपने अंदर बसा लेने का प्रयास किया है जिसे देख कर लोग हैरान हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पीठ पर ही प्रभु श्री राम एवं राम मंदिर को गुदवा लिया है। शख्स की ऐसी भक्ति देख लोग चकित हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग कई प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई इस प्रयास के लिए शख्स की प्रशंसा करते दिखाई दिए तो कई लोगों ने पीठ पर प्रभु श्री राम की तस्वीर बनवाने के लिए उसकी आलोचना भी कर रहे हैं। बहरहाल जिस प्रकार की छवि शख्स ने अपने पीठ पर उकेरी गई है, उसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ranjeet_rajak_15 नाम के अकाउंट से साझा किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ranjeet (@ranjeet_rajak_15)

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया की बात करें तो एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा माना आप राम जी के भक्त है मगर भक्ति दिखाने के लिए यह सही जगह नहीं है। वहीं एक शख्स ने व्यक्ति को नसीहत देते हुए कहा कि यदि ईश्वर के लिए कुछ करना ही है तो उनकी फोटो को नहीं बल्कि उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारों।    

फ्रांस में लॉन्च हुआ भारत का UPI, जयपुर में इससे पेमेंट कर बेहद खुश हुए थे राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी से किया था समझौता

इंग्लैंड के खिलाफ अकेले किला लड़ा रहे यशस्वी जयसवाल, ठोंका शानदार दोहरा शतक

राहुल गांधी की यात्रा को ममता बनर्जी ने बताया फोटोशूट, कहा- कांग्रेस 40 सीट भी जीत पाएगी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -