मां की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए सुब्रत राॅय ने मांगी पैरोल
मां की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए सुब्रत राॅय ने मांगी पैरोल
Share:

लखनऊ : सहारा उद्योगसमूह के मालिक और सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत राॅय सहारा की मां छबि राॅय सहारा का निधन लखनऊ में लंबी बीमारी के बाद हो गया। दरअसल वे 95 वर्ष की थीं और उन्हें चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा था। मगर गुरूवार को तबियत खराब होने के बाद उन्होंने अंतिम सांसे ली।

सुब्रत राॅय सहारा इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। अपनी मां के निधन पर उन्होंने लखनऊ जाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय से तीन सप्ताह की पैरोल की मांग की। दरअसल वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार सुब्रत राॅय द्वारा दी जाने वाली पैरोल पर सर्वोच्च न्यायालय में शुक्रवार को सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है  सुब्रत राॅय की मां की आयु 95 वर्ष थी। वह लंबे समय से बीमार थीं। गुरूवार देर रात 1.34 बजे उनका निधन हो गया।

उल्लेखनीय है कि मनी लाॅन्ड्रींग के मामले में सुब्रत राॅय सहारा जेल में बंद हैं। उन पर निवेशकों के 24 हजार करोड़ रूपए न लौटाने का आरोप लगाया गया है। उनकी माता को अपने पुत्र से 2 वर्ष से मिलने का इंतजार था। हालांकि सुब्रत राॅय ने पहले भी मां की तबियत खराब होने का हवाला दिया था। सुब्रत राॅय ने तबियत का हवाला देते हुए सर्वोच्च न्यायालय से जल्द निर्णय देने की अपील भी की थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -