JNU नारेबाजी मसला : विद्यार्थियों ने किया जांच कार्रवाई को मानने से इंकार
JNU नारेबाजी मसला : विद्यार्थियों ने किया जांच कार्रवाई को मानने से इंकार
Share:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशविरोधी नारेबाजी किए जाने को लेकर विद्यार्थियों द्वारा कहा गया है कि आखिर उन्हें किस बात के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अपना अपराध ही नहीं पता है। उल्लेखनीय है कि जिन विद्यार्थियों को देशविरोधी नारेबाजी करिने और सांप्रदायिकता भड़काने को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया गया उन्होंने अपना सांकेतिक जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि आखिर हमें अपना अपराध ही नहीं बताया गया है। यह सवाल किया गया है कि विद्यार्थियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। उन्होंने कहा था कि विद्यार्थियों को यह बताया गया है कि वे दोषी हैं मगर हमारा अपराध किसी ने नहीं बताया। इस मामले में जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष कुमार द्वारा कहा गया कि उन्हें कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया गया है। जहां अपराध ही नहीं बताया गया है। विद्यार्थियों ने अपने - अपने नोटिसों का सांकेतिक उत्तर दिया है।

दूसरी ओर पूर्व उपाध्यक्ष, जेएनयू छात्र संघ अनंत प्रकाश ने भी कहा है कि आखिर उन्हें किस बात के लिए दोषी माना जा रहा है। क्या यह कुलपति की नज़र में अपराध है। आखिर हमारा पक्ष क्यों नहीं सुना गया। आखिर निलंबन की घोषणा बिना पक्ष सुने क्यों की गई। विद्यार्थियों का कहना था कि यह जांच पूर्वाग्रह से ग्रसित है। उन्होंने किसी भी तरह की जांच समिति में भरोसा नहीं जताए जाने की बात भी कही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -