ग्वालियर किले की 80 फीट ऊंचाई से गिरी छात्रा, फिर भी बच गई जान, हर कोई रह गया दंग
ग्वालियर किले की 80 फीट ऊंचाई से गिरी छात्रा, फिर भी बच गई जान, हर कोई रह गया दंग
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बना किला पर्यटन का विशेष केंद्र है। देश विदेश से सैलानी घूमने के लिए यहां आते हैं। किले की ऊंचाई भी बहुत विशेष है। इसके चलते कई बार दुर्घटना हो चुकी हैं। कई पर्यटकों की खाई में गिर कर मौत भी हो गई है मगर बृहस्पतिवार को कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रहा गया। दरअसल, किले पर घूमने आई लड़की 80 फीट ऊंची दीवार से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि लड़की की जान बच गई।

लड़की की आयु 15 वर्ष है। लड़की जब नीचे गिरी तो पेड़ के घने पत्तों के चलते सीधे जमीन पर नहीं गिरी। जिसके चलते उसे चोट तो लगी मगर उसकी जान बच गई। पुलिस ने स्थानीयों की सहायता से लड़की को झाड़ी से बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां त्वरित उपचार के लिए उसे भर्ती किया गया। घटना के बारे में वहां उपस्थित पर्यटकों ने बताया कि लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था कि लड़की कि जान बच गई। स्थानीयों ने जब पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया तो पुलिस NDRF की टीम के साथ पहुंची। कड़ी मशक्कत के पश्चात् लड़की को झाड़ी से निकाला जा सका। तत्पश्चात, उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

पुलिस के एक अफसर ने बताया कि लड़की को सदर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस एक टीम बनाकर आगे की तहकीकात कर रही है। पूरी घटना के पीछे का कारण और लड़की के परिजनों के बारे में कोई खबर नहीं लग पाई है। घटना को हत्या और सुसाइड के एंगल से भी तहकीकात की जा रहा है। लड़की को गंभीर चोट लगने से वो कुछ बोल नहीं पा रही है। घटना के पश्चात् क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। घटना के चलते वहां उपस्थित एक स्थानीय ने बताया कि झाड़ियों से आवाज आने के बाद लोग उधर दौड़े। तत्पश्चात, पुलिस को फोन किया गया। 

'150 से ज्यादा पर जीत को तैयार...' एग्जिट पोल आते ही नरोत्तम मिश्रा ने किया बड़ा दावा

'काफिरों, हमारे गुलाम बनो या अल्लाह का सच्चा धर्म स्वीकार करो, बुद्ध से अनंत तक सब मूर्तियां तोड़ी जाएंगी..', 15 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल

'जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने के लिए तैयार, लेकिन..', LG मनोज सिन्हा का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -