जम्मू-कश्मीर मामले में कड़ाई बरत रही है सरकार
जम्मू-कश्मीर मामले में कड़ाई बरत रही है सरकार
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जम्मू - कश्मीर में केंद्र सरकार देश विरोधी कार्य कर रहे लोगों के साथ कड़ाई का सामना कर रही है। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार वहां पर हैंडल विद केयर की नीति पर भी कार्य कर रही है। दरअसल सरकार अपने देश के दिग्भ्रमित लोगों का सामना करने की तैयारी में है। शाहनवाज हुसैन ने जम्मू - कश्मीर में बिगड़े हालात को लेकर कहा कि जम्मू - कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी और पीडीपी की गठबंधन सरकार ने हालात बिगड़ने से संयम के साथ सामना किया।

शाहनवाज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग भारत के ही हैं ऐसे में उनके साथ सख्ती नहीं बरती जा सकती। अमरनाथ यात्रा के यात्रियों पर पत्थर बरसाने की घटना पर और सेना द्वारा किसी तरह की मदद नहीं करने की बात पर पीएम मोदी जी के 56 इंच के सीने से काम नहीं लिया जा सकता है। इस तरह का सीना तो दुश्मनों का सामना करने के लिए किया जाता है। घाटी में सेना द्वारा मदद न करने की बात गलत है।

उनका कहना था कि जो पत्थरबाजी कर रहे थे उन्हें लेकर सरकार कड़ाई अपना रही है। तो दूसरी ओर जो देश के नागरिक हैं उनके खिलाफ अधिक सख्ती नहीं की जा सकती है। सरकार ने बल प्रयोग किया लेकिन कई बातों को ध्यान में रखकर। उनका कहना था कि लड़ाई दुश्मनों से नहीं है अपने ही लोगों से है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को लेकर भारत की कूटनीति असफल नहीं हुई है।

उनका कहना था कि पाकिस्तान जाकर वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने और उनको जन्मदिवस की शुभकामनाऐं देने की बात कही है। उनका कहना था कि कूटनीति में प्रयास करना भी अपना धर्म ही होता है। हालांकि यह सफल हो या नहीं हो यह नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए कहा कि कश्मीर लेने के ख्वाब में पाकिस्तान बिखर जाएगा। उसके टुकड़े - टुकड़े हो जाऐंगे। उनका कहना था कि हिंदुस्तान की सरजमीं पर पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -