अयोध्या में 1990 से पत्थर लाए और संरक्षित किए जा रहे हैः विहिप
अयोध्या में 1990 से पत्थर लाए और संरक्षित किए जा रहे हैः विहिप
Share:

अयोध्या : विवादित राम मंदिर निर्माण के मामले में विश्व हिंदु परिषद् का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें मंदिर निर्माण के कोई संकेत नही मिले है, लेकिन विहिप को विश्वास है कि इस संबंध में संसद में बने कानून के माध्यम से अयोध्या में मंदिर जरुर बनेगा। इससे पहले मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि राम मंदिर के निर्माण हेतु पत्थर आदि जरुरी सामग्री अयोध्या पहुंचा दी गई है।

इस संबंध में जब विहिप के अंतर्राष्ट्रीय सचिव चंपत राय से पूछा गया तो वो बोले कि सामान्य गतिविधि है, जो वर्षो से चल रहा है। उन्होने कहा कि वो राम जन्मभूमि मामले में कानून के फैसले का सम्मान करते है। राय ने कहा कि मीडिया में आई कुछ खबरें दिग्भ्रमित करने वाली है। लेकिन अयोध्या के संतो और विहिप ने हमेशा कहा कि संसद में कानून बनाकर ही राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करेंगे।

सचिव ने कहा कि अयोध्या के स्वामी नृत्य गोपाल दास के माध्यम से सुर्ख़ियों में रही खबरें मनगढ़ंत और भ्रम पैदा करने वाली है। राय ने कहा कि गोपाल दास अयोध्या के पूजनीय संत है। ये कोई नई बात नही है। 1990 से ही अयोध्या में पत्थर लाए जा रहे है और सेवक धाम में संरक्षित किए जा रहे है।

बड़ी तादाद में श्रद्धालु आते है, लेकिन आज तक कभी कोई समस्या खड़ी नही हुई। संसद इसके लिए कानून बनाएगी। संत, विहिप और हिन्दू समुदाय ने हमेशा ही न्यायपालिका का सम्मान किया है और उसमें पूरा विश्वास रखा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -