विराट ने धोनी के साथ साँझा की पुरानी तस्वीर, धोनी फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं
विराट ने धोनी के साथ साँझा की पुरानी तस्वीर, धोनी फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं
Share:

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साँझा की। धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर है और रांची में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसके अलावा विराट कोहली कोलकाता में पहले डे-नाइट टेस्ट की तैयारियों में जुटे हैं। धोनी के क्रिकेट से ब्रेक के बाद से ही बार-बार उनके रिटायरमेंट को लेकर चर्चा चल रही है। धोनी के फैंस तो उन्हें क्रिकेट के मैदान पर मिस कर रहे हैं, परन्तु विराट भी माही को मिस कर रहे हैं।

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने बुधवार को एक फोटो ट्वीट किया। इसमें वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पीठ करके मैदान में खड़े हैं और विराट सामने नजर आ रहे हैं। इसके साथ, पीछे स्पिनर युजवेंद्र चहल भी नजर आ रहे हैं।

 

विराट ने लिखा, 'क्राइम में पार्टनर, क्राइम यही कि बाउंड्री के पास फील्डरों से डबल (2 रन) चुराना।' उन्होंने अपने फैंस से पूछा- अनुमान लगाइए कौन। वैसे तो साफ तौर पर दिख रहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ खड़े हैं।  धोनी फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेले थे। इसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं।

शादी में टमाटर के गहने पहनकर बैठी दुल्हन, वजह सुनकर घूम जाएगा दिमाग

ISSF World Cup Finals: मनु भाकर ने हासिल किया स्वर्ण पदक

डेविस कप मुकाबले में पाकिस्तानी सीनियर खिलाडी नहीं ले रहे हिस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -