बच्चों की जानकारी का विकास करेगा साक्षरता क्लब
बच्चों की जानकारी का विकास करेगा साक्षरता क्लब
Share:

रांची :  झारखंड के करीब पांच सौ से अधिक स्कूलों में विधिक साक्षरता क्लब ने रविवार से काम करना शुरू कर दिया है। क्लब शुरू करने के पीछे यह उद्येश्य है कि स्कूली बच्चों की न केवल प्रतिभा निखरेगी वहीं बौद्धिक जानकारी में भी विकास होगा। बीते दिनों क्लब का आॅनलाइन शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बच्चों को साक्षर बनाने की दिशा में और भी बेहतर कदम उठाने की जरूरत है। राज्यपाल ने अभिभावकों से कहा है कि वे अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने से पीछे नहीं हटे।

शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने कहा कि विधिक साक्षरता क्लब बच्चों के संर्वागीण विकास में तो सहायक सिद्ध होगा ही वहीं बच्चे संविधान के अलावा कानूनी प्रावधानों को भी जान सकेंगे। राज्यपाल ने शिक्षकों से आह्वान किया है कि वे बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी दे।

Budget 2016 : डिजिटल साक्षरता को लेकर अहम पेशकश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -