करण जौहर के कारण फिर खतरे में पड़ी स्टार्स की जान
करण जौहर के कारण फिर खतरे में पड़ी स्टार्स की जान
Share:

बीते दिनों करण जौहर (Karan Johar) की ग्रैंड जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों ने शिरकत की और अब इसी पार्टी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सुनने के लिए मिली है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है की वजह से पार्टी में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ था और 50 से 55 लोग कोविड से संक्रमित हो गए हैं। 

50-55 लोगों को हुआ कोरोना: करण जौहर ने बीते दिनों अपना 50वां जन्मदिन मनाया था। इस पार्टी में ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर, मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान जैसे तमाम सितारे शमिल हुए थे। लेकिन अब इस पार्टी से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सुनने के लिए मिल रही है। खबरों का कहना है कि करण जौहर (Karan Johar) की इस ग्रांड पार्टी में मेहमान बनकर आए 50 से 55 लोगों को कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर लिखा है, 'सब कुछ पॉजीटिव चल रहा था, कोविड (COVID 19 Positive) से रहा नहीं गया।' जिसके साथ उन्होंने अपनी भूल भुलैया 2 की फोटो साझा कर दी है। कार्तिक के इस पोस्ट के उपरांत सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे है। कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोविड से संक्रमित हो गए थे। इससे पहले मार्च 2021 में भी इस महामारी से संक्रमित हो गए थे। इस दौरान वह मनाली में भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रहे थे।

IIFA Awards 2022: जानिए किसे मिला कौन-सा अवार्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

कार्तिक के बाद कोरोना पॉजिटिव हुआ यह मशहूर अभिनेता

शादी के बाद कैटरीना संग कैसी गुजर रही है विक्की की जिंदगी?, खोला राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -