दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर में जा घुसी तेज रफ़्तार बस, 16 यात्री घायल
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर में जा घुसी तेज रफ़्तार बस, 16 यात्री घायल
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिरोजपुर झिरका के निकट सोमवार (14 अगस्त) सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दो विदेशी नागरिक समेत करीब 16 यात्री जख्मी हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो को नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा सुबह करीब आठ बजे की है। बस गुजरात के अहमदाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी। उसमें 40 के आसपास यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया। बस सीमेंट के डिवाइडर से जा टकराई।

घायलों की शिनाख्त अफ्रीकन कंट्री कीनिया निवासी सैरोन पैथ, एवैल्योम वसूजा सहित जयरपुर निवासी धमेंद्र,सौरभ, विनेश, उस्मान आदि के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। फिरोजपुर झिरका के रहने वाले इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

'भाजपा के वोटर राक्षस..', अपने बयान पर कायम हैं सुरजेवाला, अब कहा 'असुर' !

स्वतंत्रता दिवस पर CM शिवराज ने किए ये बड़े ऐलान

अचानक 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, फिर जो किया उसने सबको कर दिया हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -