भगवान गणेश ने अपने दांत से लिखीं थी महाभारत, जानिए बप्पा के परिवार के बारे में
भगवान गणेश ने अपने दांत से लिखीं थी महाभारत, जानिए बप्पा के परिवार के बारे में
Share:

हिंदू धर्म के जो देवी-देवता विश्व प्रसिद्ध हैं, उनमे प्रमुख रूप से श्री गणेश का नाम भी शामिल हैं। लंबोदर, गजानन और बप्पा जैसे कई नामों के साथ गणेश जी पहचाने जाते हैं। गणेश जी माता-पार्वती और भगवान शिव की संतान हैं। हर साल गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरा देश धूम-धाम से मनाता हैं। इस दौरान घरों के साथ ही गली, मोहल्ले, चौराहे आदि पर भी बप्पा की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। 10 दिन बाद यानी कि गणेश चतुर्दशी के साथ गणेशोत्सव का समापन होता हैं।  

श्री गणेश ने लिखी महाभारत 

पौराणिक मान्यता के अनुसार, श्री गणेश ने महाभारत भी लिखी थी। ऐसा कहा जाता हैं कि महर्षि वेदव्यास जी ने जब महाभारत की पूरी रूपरेखा की तैयारी कर ली थी, तब उन्होंने महाभारत लिखने के लिए श्री गणेश जी से आग्रह किया था। तब गणेश जी के पास लिखने के लिए कुछ नहीं था, इस दौरान गणेश जी ने अपना दांत तोड़कर उससे महाभारत लिख डालीं। 

हिंदूओं के 5 प्रमुख देवता में से एक 

हिंदूओं के 5 प्रमुख देवता हैं शिव जी, माता दुर्गा, विष्णु जी, सूर्यदेव और प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश। श्री गणेश समेत इन पांचों देवताओं को पंचदेव के रूप में भी जाना जाता हैं।  

भगवान गणेश का परिवार 

श्री गणेश जी की माता हैं पार्वती जी और उनके पिता हैं तीनों लोकों के स्वामी भगवान शिव। गणेश जी के भाई हैं कार्तिकेय। वहीं गणेश जी की दो पत्नियां रिद्धि और सिद्धि हैं। जबकि क्षेम और लाभ गणेश जी के दो पुत्र हैं। कई बार शुभ और लाभ को भी गणेश जी का पुत्र माना गया हैं। गणेश जी की बहन की बात की जाए तो बप्पा की बहन का नाम मनसा देवी हैं। 

 

इस देश के नोट पर विराजित हैं श्री गणेश, जापान में बने हैं 250 मंदिर

इन चीजों से प्रसन्न होते हैं भगवान गणेश, जानिए बप्पा से जुड़ीं अनोखी बातें

भगवान गणेश के इन अंगों में छिपा है गहरा राज, जरूर जानें आज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -