UP चुनाव के लिए सपा तैयार, हुआ कार्यकारिणी में बदलाव
UP चुनाव के लिए सपा तैयार, हुआ कार्यकारिणी में बदलाव
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में हर पार्टी अपनी ओर से जोर लगा रही है। पार्टियों द्वारा अपनी जीत के लिए अभी से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए पहले से अधिक मेहनत की है और रणनीतियां भी अच्छी बनाई है। ऐसे में समाजवादी पार्टी भी अपनी तैयारियों में जुट गई है। सपा प्रयास में है कि सत्ता फिर से उसके हाथ ही आए।

ऐसे में पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में राज्यसभा सांसद अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा, बिल्डर संजय सेठ शामिल हैं। संजय सेठ पार्टी के कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, 6 महासचिव, 5 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 31 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इस बार कार्यकारिणी से राष्ट्रीय सचिव राजेश दीक्षित, जावेद आब्दी को हटा दिया गया है।

गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई संसदीय बोर्ड की बैठक में सांसद अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा, संजय सेठ को स्थान दिया गया था। माना जा रहा है कि अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में होगी। पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव हैं तो उपाध्यक्ष पद पर किरनमय नंदा, मोहम्मद आजम खान, प्रो. रामगोपाल, रविप्रकाश वर्मा, नरेश अग्रवाल, विशंभर प्रसाद निषाद, सुरेंद्र नागर महासचिव, संजय सेठ कोषाध्यक्ष, रामपूजन पटेल, अवधेश प्रसाद, जो एंटोनी, डाॅ. ममधु गुप्ता, कमाल अख्तर सचिव नियुक्त किए गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -