सपा मना रही रजत जयंती महोत्सव, महागठबंधन पर हो सकती है चर्चा
सपा मना रही रजत जयंती महोत्सव, महागठबंधन पर हो सकती है चर्चा
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी एक ओर जहां अपनी अंर्तकलह से परेशान है वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी अपना रजत जयंती महोत्सव मना रही है। रजत जयंती समारोह में सांसद और पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव शामिल रहेंगे। रजत जयंती महोत्सव को लेकर पार्टी ने रैली का आयोजन भी किया है। हालांकि रैली की तैयारी सपा के राज्य प्रमुख शिवपाल यादव के जिम्मे है। रैली में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव दोनों ही साथ होंगे। रैली का आयोजन राज्य की राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क में होगा। इस रैली में महागठबंधन को लेकर विभिन्न नेताओं से चर्चा की जा सकती है।

इतना ही नहीं रैली के दौरान मुलायम सिंह ने लालू प्रसाद यादव, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, अजीत सिंह और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव को निमंत्रित किया था। जिसमें लालू प्रसाद यादव, अजीत सिंह और शरद यादव आदि के शामिल होने की उम्मीद है जबकि सीएम नीतीश कुमार छठ पर्व के चलते समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। इस बात की जानकारी सामने आ रही है। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथयात्रा में परिवार एक साथ नज़र आ रहा था।

इसी तरह की बात रैली में भी देखने को मिलेगी। यहां पार्टी की अंर्तकलह नज़र नहीं आने दी जाएगी। आयोजन को लेकर राज्यभर में सपा ने तैयारी कर ली है। सपा द्वारा विशेषतौर पर लखनऊ को सजाकर तैयार कर लिया गया है। हर कहीं सपा के पोस्टर और बैनर लगे हैं। इस बार पार्टी ने इंटरनेट विज्ञापन पर भी खासा व्यय किया है और कई वेबसाईट्स पर सपा के विज्ञापन देखने को मिल रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -