मेडिकल चेकअप कराने के लिए 'ब्रिटेन' जाएंगी सोनिया गांधी, बीमार माँ से मिलने भी जाएंगी
मेडिकल चेकअप कराने के लिए 'ब्रिटेन' जाएंगी सोनिया गांधी, बीमार माँ से मिलने भी जाएंगी
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी इस समय अपने सबसे खराब सियासी दौर से गुजर रही है और पार्टी इससे उबरने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की घोषणा की है। पार्टी की तरफ से इसके लिए पोस्टर भी जारी किए जा चुके हैं। इन सबके बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ब्रिटेन जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी आज दोपहर ब्रिटेन के लिए रवाना होंगी। कांग्रेस की तरफ से इसे लेकर बयान भी जारी किया जा चुका है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संचार) और सांसद जयराम रमेश ने बयान जारी करते हुए पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश जाने को लेकर जानकारी दी है। जयराम रमेश ने बयान जारी करते हुए कहा है कि सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए विदेश जाएंगी।

उन्होंने ये भी कहा है कि सोनिया गांधी मेडिकल टेस्ट के बाद नई दिल्ली लौटने से पहले अपनी बीमार मां का हालचाल लेने भी जाएंगी। जयराम रमेश की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार, सोनिया गांधी के इस विदेश दौरे के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ होंगे। सोनिया गांधी विदेश दौरे से कब लौटेंगी, इस बारे में पार्टी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

'समय पर फैसले नहीं लेती सरकार..', आखिर किस तरफ था नितिन गडकरी का इशारा ?

पत्रकारों को दारु नहीं मिल रही, इसलिए वे नितीश कुमार के खिलाफ हैं.., JDU प्रमुख का विवादित बयान

'अगर अनुब्रत मंडल को नहीं छोड़ा तो..', TMC नेता को छोड़ने के लिए 'जज' को मिली धमकी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -