34 साल में पहली बार कश्मीर में छुट्टियां मनाने पहुंचा गांधी परिवार, डल झील में नाव की सवारी करती नज़र आईं सोनिया गांधी
34 साल में पहली बार कश्मीर में छुट्टियां मनाने पहुंचा गांधी परिवार, डल झील में नाव की सवारी करती नज़र आईं सोनिया गांधी
Share:

श्रीनगर: कांग्रेस की प्रमुख अध्यक्ष सोनिया गांधी, जो इस समय कश्मीर की निजी यात्रा पर हैं, ने रविवार को यहां डल झील में प्रसिद्ध तैरते उद्यानों का दौरा किया। अधिकारीयों ने बताया है कि सोनिया गांधी ने दिन निकलने के तुरंत बाद तैरते हुए बगीचों का दौरा करने के लिए शिकारा लिया। राहुल गांधी, जो लद्दाख की अपनी आठ दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद इस समय कश्मीर में हैं, ने शनिवार को फ्लोटिंग गार्डन का दौरा किया था।

 

बाद में सोनिया गांधी ने डल झील के किनारे निशात और शालीमार मुगल गार्डन का दौरा किया। शनिवार दोपहर हवाईअड्डे पर पहुंचने पर सोनिया का उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया, जिनमें कांग्रेस केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी भी शामिल थे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अपने आगमन के तुरंत बाद, सोनिया ने यहां निगीन झील का दौरा किया और नाव की सवारी का आनंद लिया। हालाँकि, शायद यह पहली बार है, जब सोनिया गांधी कश्मीर में नाव की सवारी करती नज़र आईं हैं . बता दें कि, पिछले 34 वर्ष में यह पहली बार है, जब गांधी परिवार कश्मीर में निजी दौरे पर छुट्टियां बिताने आया है। उस समय कश्मीर में आतंकवादियों की दहशत हुआ करती थी, और केंद्र में सरकार कांग्रेस की। हालाँकि, प्रियंका गांधी मई 2014 में श्रीनगर पहुंची थीं, लेकिन वह अकेली ही थीं।

राहुल, जो पिछले एक सप्ताह से केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) लद्दाख में थे, दिन की शुरुआत में कारगिल में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के बाद शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे थे। पार्टी नेता ने कहा कि राहुल की बहन प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के भी इसमें शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि परिवार के रविवार को गुलमर्ग जाने की संभावना है। हालाँकि, नेता ने कहा कि यात्रा के दौरान परिवार के लिए कोई राजनीतिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।

'हिन्दू-मुस्लिम वाली कोई बात नहीं..', जिस बच्चे को स्कूल में पड़ी मार, पढ़ें उसके पिता का बयान, राहुल गांधी ने दिया था सांप्रदायिक रंग

'आज का भारत वह है जहां दुनिया..', B20 समिट में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

'बंगाल में पाकिस्तान से प्यार करने वाली सरकार, यहाँ ISI के लोगों ने बना लिया अड्डा..', कोलकाता से धराया देशविरोधी जासूस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -