असम में तानाशाही लाना चाहते हैं PM मोदी
असम में तानाशाही लाना चाहते हैं PM मोदी
Share:

बारपेटा : असम में दूसरे चरण का मतदान होना है। इसके लिए विभिन्न दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं। असम विधानसभा के 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर बारपेटा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रैली का आयोजन किया। इस दौरान चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी समुदायों को बगैर किसी भेदभाव के साथ चल सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उन्होंने निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी असम में तानाशाही के प्रयासों में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने साथियों के भड़काऊ बयानों पर कुछ भी बोलना नहीं चाहते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके अन्य मंत्री कई तरह के वायदे कर रहे हैं।

बीते दो वर्ष की उपलब्धियों का उन्होंने किसी भी तरह का उल्लेख नहीं किया है। प्रधानमंत्री, विदेश में शांति और विकास का उल्लेख करते हैं। यदि वे देश में आते हैं तो वे खामोश हो जाते हैं। आखिर प्रधानमंत्री देश की परिस्थितयों पर ध्यान क्यों नहीं देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके अन्य मंत्री कई तरह के वायदे भी कर रहे हैं। मगर इनके दावे खोखले हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -