कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में नागपुर नहीं जाएंगी सोनिया और प्रियंका गांधी ! दो प्रमुख नेताओं के बिना होगा पार्टी का 'शक्ति प्रदर्शन'
कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में नागपुर नहीं जाएंगी सोनिया और प्रियंका गांधी ! दो प्रमुख नेताओं के बिना होगा पार्टी का 'शक्ति प्रदर्शन'
Share:

नागपुर: पार्टी के 139वें स्थापना दिवस को चिह्नित करते हुए, कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज गुरुवार (28 दिसंबर) को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस प्रकार पार्टी के बड़े नेता एक विशाल सभा में 'हैं तैयार हम' के नारे साथ 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए चुनावी बिगुल फूंकेंगे। 

महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि पार्टी का उद्देश्य केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए "परिवर्तन का संदेश" देना होगा। उन्होंने कहा कि, ''यह देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।'' कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के 139वें स्थापना दिवस समारोह पर दिल्ली में AICC मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। पार्टी नेताओं के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे।

वहीं, सोनिया गांधी, जिन्हें रैली को संबोधित करना था, वह इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगी। बताया जा रहा है कि, सोनिया गांधी की तबियत ख़राब है और उनका ध्यान रखने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ ही रुक गईं हैं। पहले सोनिया और प्रियंका गाँधी, दोनों इस कार्यक्रम में शामिल होने वालीं थीं, जिसे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा था। लेकिन अब पार्टी को इन दो प्रमुख नेताओं के बिना ही, अपनी ताकत दिखानी होगी। हालाँकि, राहुल गांधी वहां जरूर होंगे, लेकिन सोनिया की उपस्थिति का महत्त्व अलग होता। यह मेगा इवेंट व्यापक महत्व रखता है, क्योंकि यह नागपुर में आयोजित किया जाएगा जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय स्थित है। पार्टी ने बार-बार भाजपा और RSS के खिलाफ अपनी लड़ाई को उजागर किया है।

क्या 'अयोध्या' जाएंगे शरद पवार ? राम मंदिर के निमंत्रण पर NCP प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

'चुनाव से पहले KCR ने 22 लैंड क्रूजर खरीदकर छुपा दी थी, मुझे भी पता नहीं चला..', सीएम रेड्डी के बयान से तेलंगाना में मचा हड़कंप

450 में गैस सिलेंडर ! राजस्थान के नवनियुक्त सीएम भजनलाल शर्मा ने किए बड़े ऐलान, बेटियों के लिए भी 2 लाख की योजना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -