टोन्ड थाइज़ चाहिए तो थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ेगी
टोन्ड थाइज़ चाहिए तो थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ेगी
Share:

भरी भरी जाँघों की जगह टोन्ड थाइस भला किस की चाहत नहीं होती। मोटापा कमर और जांघो से आसानी से प्रदर्शित हो जाता है.अगर आप भी एकदम परफेक्ट और मजबूत थाइस चाहते हैं तो फिर आज से ही शुरू हो जाइये साइकिलिंग बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। विदेशों में तो बाकायदा इसके लिए अलग से ट्रैक बने होते हैं. साइकल चलाने वालों के पैर बिल्कुल टोन रहते हैं, इसलिये दिन में एक बार साइकिल जरुर चलाएं। सुबह सुबह रनिंग के अपने ही फायदे हैं। दौड़ने से बड़ी जल्दी वजन कम होता है।

अगर आपको ट्रेड मिल में दौड़ने से परहेज है तो बाहर पार्क में दौडिये। कुछ योग आसन जैसे, सूर्यनमस्कार आदि जांघो से फैट कम करने में मदद करते हैं। जांघो पर जमने वाला फैट सेल्युलाईट होता है जो कि ट्रांस फैट से आता है। इसलिये आपको बिना ट्रांस फैट वाली डाइट खानी चाहिये। पैरों को सुडौल बनाने के लिये रस्सी कूदना जरुरी है। डांस एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है। सालसा डांस करने से पैरों और जाघों पर ज्यादा जोर पड़ता है। इस डांस से आप अपने पैरों को सुडौल बना सकते हैं।

पैदल चलना हमारे दिल के साथ हमारे पैरों की मजबूती के लिए भी अच्छा होता है। जांघो से चर्बी कम करनी है तो कार या ऑटो की बजाय ऑफिस से घर पैदल ही आइए। ऑफिस जाते हैं या फिर सोसाइटी में लिफ्ट का प्रयोग करते हैं तो उसे बंद कर दीजिये।सीढियों से चढ कर ऊपर तक जाने से जाघों की बेहतर एक्सरसाइज होती है और वजन कम होता है। 

जानिये नाभि से जुडी रोचक बातें

महिलाओ को भी होती है स्वप्नदोष की समस्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -