सरकार को नहीं पता, आखिर कौन होता है हिन्दू!
सरकार को नहीं पता, आखिर कौन होता है हिन्दू!
Share:

नई दिल्ली : हिंदू हित की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी में ऐसे भी कई लोग हैं जिन्हें हिंदू का अर्थ ही नहीं पता है। जी हां, ऐसे ही लोग सरकार में हैं। दरअसल हिंदुओं के लिए शादी, उत्तराधिकार और कई तरह के नियम बनाने वाली सरकार के गृह मंत्रालय को यह जानकारी नहीं है कि हिंदू शब्द आखिर है क्या। हिंदु की परिभाषा क्या है। इस मामले में जब जानकारी ली गई तो जवाब यही आया कि कोई जानकारी नहीं है। 

नीमच के सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौर द्वारा यह कहा गया कि केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा भारत के संविधान और कानून को ध्यान में रखते हुए जब हिंदु शब्द की परिभाषा पूछी गई तो केंद्रीय गृहमंत्रालय ने जवाब में कहा कि इसकी किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में यह जानकारी भी मिली कि आखिर किस आधार पर एक समुदाय को हिंदु मान लिया गया।

हिंदुओं को बहुसंख्यक क्यों कहा जाता है। सरकार का उत्तर काफी निराशाजनक माना गया। इस मामले में सवाल किए जा रहे हैं। कहा गया है कि अलग-अलग सरकारी फाॅर्म भरवाते समय नागरिकों से उनका धर्म क्यों पूछा जाता है। आखिर जनसंख्या को लेकर धार्मिक तौर पर संख्या जारी करने का आशय क्या है। इससे समाज में वैमनस्य फैलने की आशंका भी जताई गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -