तो इस कारण MP में हारी कांग्रेस..., CM शिवराज ने किया खुलासा
तो इस कारण MP में हारी कांग्रेस..., CM शिवराज ने किया खुलासा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव में बम्पर जीत के पश्चात् राज्य की जनता का आभार जताने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघोगढ़ पहुंचे। राघोगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के हारे जीते उम्मीदवारों के साथ रोड शो किया। रोड शो के चलते शिवराज खासे उत्साहित दिखाई दिए। राघोगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि जो लोग राघोगढ़ को अपनी जागीर मानते थे, कई सीटों का ठेका लिया था उनके और आसपास के जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यशियों ने बड़ी जीत दर्ज कराई है।

शिवराज ने कहा, मैं भी राघोगढ़ से चुनाव लड़ा था। जब प्रचार के लिए आता था तो पता ही नहीं चलता कि यहां गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा या सब गड्डम गड्ढा है। राघोगढ़ को गड्ढों का प्रदेश बनाने वाले दिग्विजय सिंह अपराधी हैं। राघोगढ़ का नाला तक ठीक नहीं करा पाए, कैसे मुख्यमंत्री रहे हैं दिग्विजय सिंह। शिवराज सिंह ने राघोगढ़ से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार रहे हीरेन्द्र सिंह की जमकर प्रशंसा की। शिवराज सिंह ने कहा, हीरेन्द्र सिंह बंटी बना के नेतृत्व में राघोगढ़ में विकास किया जाएगा। गुना में मेडिकल कॉलेज निर्माण, नगर निगम की घोषणा को दोहराते हुए शिवराज ने विधायक पन्नालाल शाक्य को आश्वस्त किया।  

शिवराज ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता EVM का बहाना बना रहे हैं। अगर EVM में गड़बड़ी होती तो बंटी बना को 4000 वोट से पीछे कैसे रहने देते? खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह EVM ने नहीं, बल्कि आपके अहंकार ने आपको हरा दिया। कर्नाटक में सरकार बनाने के पश्चात् मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के सपने देख रहे थे। आपस में विभाग बांटने लगे थे कांग्रेसी नेता। लोकसभा चुनाव में श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को 29 सीट जीतकर देनी है। राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। दिग्गी राजा बोलते थे मंदिर निर्माण की तारीख नहीं बताएंगे। मगर 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मोदी जी के नेतृत्व में चमत्कार हो रहा है।

मुस्लिम महिला ने BJP को दिया वोट तो भड़का देवर, कर दिया ये हाल

'हैलो... मैं बिजली विभाग का SDO बोल रहा हूं...', एक कॉल ने खाली कर दिया महिला का बैंक अकाउंट

'असम तो म्यांमार का हिस्सा था..', बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में बोले कपिल सिब्बल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -