मुस्लिम महिला ने BJP को दिया वोट तो भड़का देवर, कर दिया ये हाल
मुस्लिम महिला ने BJP को दिया वोट तो भड़का देवर, कर दिया ये हाल
Share:

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ भाजपा को वोट देने पर एक मुस्लिम महिला के साथ उसके देवर ने जमकर मारपीट की। पीड़ित महिला की शिकायत पर अहमदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला का आरोप है कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं, देवर की गिरफ्तारी को लेकर पीड़िता ने कलेक्टर से गुहार लगाई है।

घटना अहमदपुर थाना के बरखेड़ा हसन गांव की है। यहां की रहने वाली मुस्लिम महिला का आरोप है कि भाजपा को वोट देने पर उसके देवर ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की घटना 4 दिसंबर की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि  4 दिसंबर सोमवार को लगभग शाम 5 बजे मैं और मेरे बच्चे कमल के फूल (बीजेपी) के जीतने की खुशियां मना रहे थे। आगे पीड़िता ने बताया, इसी के चलते मेरा देवर जावेद खां ने भाजपा को वोट देने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। उसने जब इसका विरोध किया, तो उसने मेरे साथ मारपीट की। 

वहीं, पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि मामले को लेकर थाने में शिकायत की गई है। लेकिन, पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार नहीं किया है। वह पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर मामले में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया है। अहमदपुर थाना प्रभारी विक्रम आदर्श ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि महिला के साथ मारपीट करने का मामला आया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत में FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

'असम तो म्यांमार का हिस्सा था..', बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में बोले कपिल सिब्बल

बृहस्पत सिंह ने इन 2 लोगों को बताया छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का कारण

'जिस दिन बेटी मरेगी उसी दिन हम सभी भी मर जाएंगे...', घर की लाड़ली के मरते ही परिवार ने कर ली आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -