भारी बर्फ़बारी के कारण फिर कटा जम्मू से कश्मीर का संपर्क
भारी बर्फ़बारी के कारण फिर कटा जम्मू से कश्मीर का संपर्क
Share:

श्रीनगर : कश्मीर घाटी का देश से फिर संपर्क फिर कट गया है। दरअसल जवाहर टनल पर भारी बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। श्रीनगर-कारगिल और राजोरी व पुंछ जिले को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है। जम्मू और कश्मीर के पर्वतीय व मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से पारे में गिरावट आई है। 

दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंची सुषमा स्वराज, भारत-मध्य एशिया वार्ता में होंगी शामिल

जनजीवन प्रभावित

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में शनिवार सुबह बर्फबारी के बाद दोपहर को मैदानी इलाकों में बारिश हुई। कश्मीर के अधिकांश इलाकों में यही हाल रहा। पारे में गिरावट से कई जलाशयों के साथ जलस्थलों पर पानी जम गया है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। 

सिक्किम में अब हर परिवार के एक व्यक्ति को मिलेगी नौकरी, लागू हुई योजना

यहां भी हुई बर्फ़बारी 

जानकारी के लिए बता दें शीतलहर के साथ ठंडी हवाएं सर्दी को बढ़ा रही हैं। कठुआ जिले में छत्रगलां, सरथल और भंडार के इलाके में बर्फबारी हुई। राजोरी के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई। पुंछ में पीरपंजाल, सूरनकोट, मंडी तहसील के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई। मंडी-सावजियां और मंडी-लोरन मार्ग बंद हो गया है। श्री बूढ़ा अमरनाथ के मंदिर परिसर में भी बर्फबारी हुई है। 

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकी

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-एनसीआर को दहलाने की साजिश, प्रशासन और पुलिस अलर्ट

अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी ट्रैक्टर ट्राली,पांच की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -