भारी बर्फ़बारी से ख़ुशनुमा हुआ यहां का मौसम
भारी बर्फ़बारी से ख़ुशनुमा हुआ यहां का मौसम
Share:

देहरादून : बर्फबारी ने जहाँ एक और मौसम खुशनुमा कर दिया है तो वही पिथौरागढ़ से भी हिमालयी क्षेत्र का दिलकश नजारा दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग हिमस्खलन का अलर्ट भी जारी कर चुका है। बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई बर्फबारी से हिमालयी क्षेत्र में रौनक आ गई है। मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हीरामणि, नामिक समेत कई हिमालयी चोटियां बर्फ से लदालद हो गई हैं। प्रसिद्ध छिपलाकेदार पर्वत भी बर्फ से ढक गया है। मुनस्यारी के कालामुनि, खलियाटॉप आदि स्थानों पर अब भी बर्फ जमी है। सैलानी बर्फ का आनंद उठाने पहुंच रहे हैं।

सूत्रों की माने तो जिला मुख्यालय के चंडाक, घंटाकरण, भाटकोट में मौसम सुहाना दिखाई दे रहा है। वही बाहर से आये सैलानी बर्फ से लदालद हिमालय की फोटो अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। शनिवार सुबह से ही मौसम साफ रहा, लेकिन बर्फबारी के कारण सुबह, शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में चटक और गुनगुनी धूप लोगों को राहत पहुंचा रही है। आने वाले कुछ दिन मौसम इसी तरह साफ रहने के आसार हैं।

वही चोटियों पर बर्फबारी से अल्मोड़ा और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सुबह-शाम पाला भी गिर रहा है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांकि शनिवार को दिन भर अच्छी धूप खिली रही। शनिवार को अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान तीन और अधिकतम 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

उत्तरी हवाओं ने बड़ाई ठिठुरन,कोहरे से रेल सेवा प्रभावित

सीकर में लगातार रिकार्ड तोड़ रही सर्दी

ठंड ने ढ़ाया कहर, जमने लगे कश्‍मीर में झरने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -