पीछे की छींक से मिलता है सुख ही सुख तो नीची छींक होती है दुखदायक
पीछे की छींक से मिलता है सुख ही सुख तो नीची छींक होती है दुखदायक
Share:

छींक आना कोई बड़ी बात नहीं है। कभी भी और किसी भी समय छींक आ जाती है। ऐसे में आप जानते ही होंगे कि छींक को वैसे तो अधिकतर अशुभ ही माना जाता है। कहते हैं अगर रोगी मनुष्य बार-बार छींकता है तो यह अपशकुन नहीं होता। लेकिन फिर भी कई ऐसे छींक हैं जो अशुभ होती है। आइए आज हम आपको बताते हैं छींक के लाभ और कब होता है अशुभ।


* कहते हैं रसोई में दूध उबलते समय अगर गृहिणी छींक दे तो आपत्तिजनक है।

* कहा जाता है रास्ते में अगर गजराज छींक दे तो राज्य लाभ होता है।

* कहते हैं रास्ते में अथवा घर के बाहर अगर कुत्ता छींक दे तो विघ्न और विपत्ति की सूचना मिलती है। इसके अलावा अगर कुत्ता एक से अधिक बार छींक दे तो विपत्ति खत्म हो जाती है।

* कहा जाता है दु:स्थान, श्मशान तथा किसी दुर्घटना स्थल पर कोई व्यक्ति छींक दे तो इसे वैदिक साहित्य में शुभ कहते है।
* कहते हैं भूकम्प, दुर्भिक्ष या महामारी की सूचना पर यदि जीव-जंतु तथा मनुष्य छींक दें तो यह सब दूर हो जाते है।

* कहा जाता है शुभ कार्य के लिए जाते समय यदि गाय या उसका बछड़ा छींक दे तो निश्चित कार्य सिद्ध होता है।

* ऐसा माना जाता है दवाई का सेवन करते समय यदि छींक आए और औषधि गिर जाए तो रोग का निवारण हो जाता है।
* कहते हैं ऊंची छींक बड़ी ही उत्तम होती है।

* कहा जाता है नीची छींक बड़ी दुखदायिनी होती है।

* ऐसा भी कहा जाता है चलते समय छींक बड़ा दुख देती है।

* कहा जाता है दाईं तरफ की छींक धन को नष्ट करती है।

* कहते हैं बाईं तरफ की छींक से सुख मिलता है।

* ऐसा भी कहते हैं सामने की छींक लड़ाई-झगड़े करवाती है।

* कहते हैं पीछे की छींक से सुख से सुख मिलता है।

* ऐसा भी कहते हैं शुभ कार्य के लिए निकलने से पहले यदि कोई छींक मार दे तो अपशकुन हो जाता है।

यूपी चुनाव: क्या योगी के खिलाफ मायावती को भी साथ लाएगी AIMIM ? जानिए ओवैसी का जवाब

BB14 के नए कैप्टन होंगे अली गोनी, राखी सावंत को देंगे मात

अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड ने टोटेनहैम पर लिवरपूल की जीत पर की प्रशंसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -