बकवास की राजनीति पर विकास की राजनीति हावी
बकवास की राजनीति पर विकास की राजनीति हावी
Share:

मधुबनी : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने जनता परिवार महागठबंधन को लेकर कहा कि बिहार में विकास और बकवास के बीच की लड़ाई छिड़ी है। खजौनी में उन्होंने आज जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 60 वर्षों में देश और राज्य को महागठबंध के दल कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी विनाश के रास्ते पर ले गए। मगर एनडीए राज्य में विकास चाहती है। इसे विकास का नया आयाम देने की भाजपा तैयारी कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि खजौली के महात्मागांधी स्मारक उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बिहार में अरबों रूपए का चारा घोटाला किया मगर लालू जेल जाने से पहले पत्नी को राज्य की कमान सौंप गए। नीतीश मुख्यमंत्री तो बन गए लेकिन बाद में उन्होंने भी लालू का सहारा ले लिया। राज्य में खराब हालात के कारण जनता परेशान होती रही। अब तो इन सभी ने महागठबंधन बना लिया और वे देश को ठगना चाहते हैं।

भाजपा ने मुद्रा बैंक योजना लागू कर युवाओं, गरीबों के लिए नई पहल की है। उल्लेखनीय है कि भाजपा और एनडीए के नेता बिहार में अंतिम चरण के चुनाव को लेकर जमकर प्रचार में लगे हैं। ऐसे में बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी एनडीए नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। नेता यहां राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की बात लेकर प्रचार करने में लगे हैं। तो दूसरी ओर नीतीश और लालू के जंगलराज की निंदा की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -