पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा होंगे भाजपा में शामिल
पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा होंगे भाजपा में शामिल
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस समेत विभिन्न दलों से कई नेताओं के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का क्रम जारी है। अब यह बात सामने आई है कि कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि वे पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के पहले ही कृष्णा भाजपा में शामिल होने वाले थे लेकिन चुनाव के चलते उनकी सदस्यता को टाल दिया गया।

मगर अब यह बात सामने आई है कि वे 15 जनवरी या फिर 16 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिल सकते हैं। जिसके बाद एसएम कृष्णा औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि 84 वर्ष के एसएम कृष्णा 29 जनवरी को ही कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं यदि कृष्णा 5 मार्च को एसएम कृष्णा की भेंट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से नहीं होती है तो फिर वे 16 मार्च को प्रातः 1.20 बजे भाजपा में शामिल हो जाऐंगे।

कृष्णा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की चर्चाऐं भी हैं। उल्लेखनीय है कि एसएम कृष्णा कांग्रेस में अपनी उपेक्षा से दुखी थे। उनका कहना था कि इतने वर्ष कांग्रेस में रहने के बाद भी उन्हें विदेश मंत्री के पद से जिस तरह से हटाया गया वह उचित नहीं था।

कर्नाटक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कृष्णा को लेकर कहा कि एसएम कृष्णा के स्वागत के लिए वे दिल्ली जा रहे हैं। वे भाजपा में शामिल होंगे। एसएम कृष्णा महाराष्ट्र के राज्यपाल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे वोक्कालिगा समुदाय से संबंधित हैं माना जा रहा है कि कृष्णा के भाजपा में शामिल होने से कर्नाटक में भाजपा मजबूत होगी।

हेमा मालिनी ने वृंदावन में जमकर खेली होली

मणिपुर में भी बन सकती है BJP की सरकार, विधायको ने की राज्यपाल से मुलाकात

Live: PM मोदी पैदल चलकर पहुंचे BJP दफ्तर, चुनावी जीत पर करेंगे संबोधित

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -