फिर एक साथ दिखेंगे 'रामायण' के सीता-राम, प्रोमो देख झूम उठे फैंस
फिर एक साथ दिखेंगे 'रामायण' के सीता-राम, प्रोमो देख झूम उठे फैंस
Share:

आज भी लोगों पर अरुण गोविल की रामायण का क्रेज कम नहीं हुआ है। अब भी लोग टेलीविज़न के राम (अरुण गोविल) और सीता (दीपिका चिखलिया) को वही प्यार-सम्मान देते हैं। वही अब इस जोड़ी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी जल्द ही झलक दिखला जा 10 के मंच पर दस्तक देने वाली है। 

राम और सीता की भूमिका में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया। अरुण गोविल और दीपिका ने टेलीविज़न पर राम-सीता का किरदार ऐसे निभाया कि हर कोई इन्हें सच में भगवान मानने लगा था। रामायण में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। अब एक बार फिर दोनों सितारें टेलीविज़न पर दस्तक देने आ रहे हैं। अरुण गोविल-दीपिका को झलक दिखला जा के मंच पर साथ में स्टेज साझा करते देखा जायेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो साझा किया गया है। दिवाली के शुभ मौके पर दीपिका और अरुण गोविल डांस रियलिटी शो के मेहमान बनकर आ रहे हैं। झलक दिखला जा पर अरुण गोविल को रावण का वध करते भी देखा जाएगा। प्रोमो में रामायण के दोनों स्टार्स  सीरियल के सीन को रीक्रिएट करते दिखाई दिए। प्रोमो में दीपिका, अरुण गोविल के साथ खड़े होकर बोलती हैं, मेरे जीवन का अर्थ तब पूरा होगा, जब घर-घर में आपका सत्कार होगा। तत्पश्चात, अरुण गोविल तीर चलाकर रावण का वध कर देते हैं। लंबे समय पश्चात् टीवी पर रामायण के राम और सीता को देख कर अच्छा लगा। झलक दिखला जा के प्रोमो ने कई पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। नए प्रोमो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के सामने शो की प्रतियोगी निया शर्मा मां काली के रूप में बेहतरीन परफॉर्मेंस देती हुई नजर आती हैं। वही ये प्रोमो देख फैंस ख़ुशी से झूम उठे है।

गिरफ्तार हुआ राहुल नवलानी, जिसके कारण वैशाली ठक्कर ने लगाया मौत को गले

टीवी की इस एक्ट्रेस पर आया अब्दु का दिल, खुद किया प्यार का इजहार

बिग बॉस में होने जा रही है नई एंट्री, मचेगा जबरदस्त धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -