वायरल हो रहे सिंहस्थ के अजब - गजब फोटोग्राफ्स

उज्जैन ​: सिंहस्थ 2016 समाप्त होने के बाद भी इसकी यादें और इसका उल्लास लोगों के दिल में बना हुआ है। दरअसल अब सोश्यल मीडिया में कई तरह की फोटोज़ वायरल हो रही हैं। इन फोटोज़ में सिंहस्थ की रंग - बिरंगी झलक देखने को मिल रही है। दरअसल ये अद्भुत और दुर्लभ फोटोग्राफ्स साधु संतों और आम दर्शनार्थियों की भी है। इन फोटोज़ को बहुत पसंद किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक सिंहस्थ का आयोजन हुआ।

इस तरह के आयोजन में देश के 13 अखाड़ों के साधु, संत पहुचें थे। इसमें बड़े पैमाने पर आचार्य व महामंडलेश्वर भी पहुंचे। इस आयोजन मं किसी को दीक्षा मिली तो कहीं सन्यासी नागा भी बने और तो और साध्वी कनकेश्वरी देवी जैसी साध्वियां और साधु महामंडलेश्वर भी बने।

अब कुछ फोटोग्राफ्स जारी हुए हैं जिसमें अपने पांव उपर कर, डमरू पर हाथ रखकर साधना करते साधु का फोटो, गले में रूद्राक्ष की माला पहने हुए और आंखों को हरे रंग के गॉगल का चश्मा लगाकर रखने वाली युवती का फोटो, घाट पर स्नान के दौरान विशेष योग मुद्रा का फोटो वायरल हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इस आयोजन को सफल बनाने मं 16 हजार अधिकारियों, 40 हजार सुरक्षा दस्ते ने अपना योगदान दिया है। उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भरी अपना समय दिया। वे एक माह में ही 15 बार उज्जैन गए कई बार वे सिंहस्थ क्षेत्र में पैदल घूमे तो कई बार अपने वाहन के साथ काफिला कम कर दिया।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -